सुकना में गृहमंत्री शाह की जनसभा, कहा ये चुनाव बंगाल को TMC शासन से मुक्त कराने का चुनाव

अपने संबोधन के प्रारंभ में ही उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने जा रही है। हम पर जुल्म ढाने वाली ममता दीदी को टाटा, बाय-बाय कहने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही, 6 महीने के भीतर हर गोरखा के मुख पर संतोष हो, ऐसा समाधान हम निकाल लेंगे।

सुकना में गृहमंत्री शाह की जनसभा, कहा ये चुनाव बंगाल को TMC शासन से मुक्त कराने का चुनाव

इस अवसर पर उनके साथ दार्जीलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिष्ट समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Share:

Highlights

  • गृहमंत्री ने अपने भाषण में बताया की भाजपा सरकार बनते ही हम हर बलात्कारी को जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे।
  • उन्होंने घोषणा की कि भाजपा के सत्ता में आते ही उत्तर बंगाल में एक अलग AIIMS की स्थापना की जाएगी।
  • उन्होंने यह भी बताया की इस क्षेत्र में IIT और IIM की स्थापना के लिए भी काम किया जाएगा।

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। आज शाम चुनाव प्रचार भी थम जाएंगे। भाजपा ने अपनी सारी ताकत इस बार इस चुनाव में झोंक दी है। अलग-अलग राज्यों से विभिन्न नेताओं को प्रचार करने भी बुलाया गया। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जीलिंग जिले के सुकना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर दार्जीलिंग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजू बिष्ट, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (GJM) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग, गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (GNLF) के अध्यक्ष मान घिसिङ समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन के प्रारंभ में ही उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनने जा रही है। हम पर जुल्म ढाने वाली ममता दीदी को टाटा, बाय-बाय कहने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही, 6 महीने के भीतर हर गोरखा के मुख पर संतोष हो, ऐसा समाधान हम निकाल लेंगे। गृह मंत्री शाह के मुताबिक, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने न सिर्फ दार्जिलिंग के साथ बल्कि हमारे गोरखा भाइयों और बहनों के साथ भी अन्याय किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव पूरे बंगाल राज्य को TMC के शासन से मुक्त कराने का चुनाव है। यह उत्तर बंगाल और दार्जिलिंग के लिए वर्षों की उपेक्षा के बाद न्याय पाने का भी अवसर है।

अपने भाषण में केंद्रीय गृह मंत्री ने संदेशखाली का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "ममता के शासन में, माताओं और बहनों के साथ कई अत्याचार हुए हैं। संदेशखाली की घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार कर दिया है। मैं यह बताना चाहता हूँ कि चाहे वह मातिगारा की मासूम लड़की हो, बागडोगरा के पास चाय बागान में एक आदिवासी महिला के साथ हुई घटना हो, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कथित बलात्कार के मामले हों, या ऐसी ही अन्य घटनाएँ हों, हर बलात्कारी को सलाखों के पीछे भेजने का काम BJP करेगी। जब मैं यहां आया, तो मैंने ममता सरकार द्वारा अनुसूचित जनजातियों, पहाड़ी क्षेत्रों और उत्तरी बंगाल के समग्र विकास के लिए आवंटित बजट का अध्ययन किया। इन क्षेत्रों के लिए कुल आवंटन लगभग 2,000 करोड़ रूपए है। हालांकि, ममता सरकार द्वारा मुसलमानों और मदरसों के लिए आवंटित बजट लगभग 5,800 करोड़ रूपए है।"

इस दौरान गृह मंत्री शाह ने उत्तर बंगाल के लिए विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया, "उत्तर बंगाल में हमने 9 में से 3 नई ट्रेनें शुरू कर दी हैं, जिनमें वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। 12,000 करोड़ रूपए की परियोजना सेवोक-रंगपो रेलवे लाइन लगभग पूरी होने वाली है। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर भी विकास कार्य चल रहा है। हम सिलीगुड़ी से वाराणसी तक गोरखा भाइयों को बुलेट ट्रेन से जोड़ने की भी योजना बना रहे हैं, ताकि वे काशी विश्वनाथ तक आसानी से पहुंच सकें।" गृह मंत्री द्वारा कुछ अन्य घोषणाएं भी की गईं। दार्जिलिंग से सुंदरबन तक एक नया नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। BJP के सत्ता में आते ही, हम उत्तर बंगाल में एक अलग AIIMS स्थापित करेंगे। उत्तर बंगाल में 500 बिस्तरों वाला एक विशेष कैंसर अस्पताल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में IIT और IIM की स्थापना के लिए भी काम किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular