विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत की ओर अग्रसर, केरलम में कांग्रेस की हो रही वापसी

पश्चिम बंगाल में BJP 114 सीटों पर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) 69 और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) 1 सीट और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) 1 सीट पर आगे चल रही है। बात करें केरलम की, तो रूझानों के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस की वापसी होती दिख रही है। केरलम में कांग्रेस 58 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) 30, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 23, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) 10 सीटों पर आगे चल रही है।

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत की ओर अग्रसर, केरलम में कांग्रेस की हो रही वापसी

फिलहाल भवानीपुर सीट से भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं।

Share:

Highlights

  • तमिलनाडु में विजय की TVK सर्वाधिक 102 सीटों पर आगे चल रही है।
  • असम में भाजपा 77 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
  • पुडुचेरी में AINRC 8 सीटों पर आगे चल रही है।

सोमवार, 4 मई को असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, पुडुचेरी और तमिलनाडु में वोटों की गिनती प्रारंभ हो चुकी है। सबसे पहले बात करें असम की, तो यहां 117 सीटों पर रूझान सामने आए हैं। असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सर्वाधिक 77 सीटों पर, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) 9 सीटों पर, कांग्रेस 21 सीटों पर, असम गण परिषद (AGP) 9 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) 1 और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) 2 सीटों पर आगे चल रही है। BJP की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी से, प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर से, चंद्र मोहन पटवारी टिहु से, जागीरोड से पीयूष हजारिका और दुलियाजान से रामेश्वर तेली आगे चल रहे हैं। 

बात करें केरलम की, तो रूझानों के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस की वापसी होती दिख रही है। केरलम में कांग्रेस 58 सीटों पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) 30, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 23, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) 10, केरलम कांग्रेस (KEC) 5, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 3, केरलम कांग्रेस-एम (KEC-M) 3 एवं इंडीपेंडेंट तथा अन्य दल 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश में वट्टियूरकावु की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी के. मुरलीधरन, धर्मडम से वी. पी. अब्दुल रशीद, पुथुप्पली से चंडी ओमेन, पलक्कड़ से रमेश पिशारोडी, हरिप्पाड से रमेश चेन्निथला और परवूर से वी. डी. सतीशन आगे चल रहे हैं।

पुडुचेरी में ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC) 8 सीटों पर, कांग्रेस 3, BJP 2, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (AIADMK) 1, द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (DMK) 1 और अन्य दल व इंडीपेंडेंट उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। तमिलनाडु का जिक्र करें, तो राज्य में तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता जोसेफ विजय की तमिलगा वेट्री कळगम (TVK) सर्वाधिक 102 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK 61, DMK 37, कांग्रेस 2, पट्टाली मक्कल काची (PMK) 6, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कळगम (DMDK) 1 और BJP 2 सीट पर आगे है। विजय तिरूचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं।

अंत में उल्लेख करें सबसे चर्चित राज्य पश्चिम बंगाल का, तो यहां BJP 92 सीटों पर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) 52 और भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) 1 सीट और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) 1 सीट पर आगे चल रही है। फिलहाल भवानीपुर सीट से BJP के सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। उनके अलावा BJP के ही निशीथ प्रमाणिक माथाभांगा से, अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण, रासबिहारी से स्वपन दासगुप्ता, शिबपुर से रूद्रनील घोष और मालदाहा से डॉ. इंद्रनील खान आगे चल रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स