
बॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री में रीमेक बनाना कोई नई बात नहीं है। खासकर, साउथ इंडियन सिनेमा और हॉलीवुड की कई सुपरहिट मूवीज का रीमेक बनाकर हिंदी दर्शकों के लिए रिलीज़ कर दिया जाता है। इन रीमेक मूवीज की सफलता का मुख्य कारण उनकी दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए किए गए बदलाव हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से कुछ बॉलीवुड मूवीज के बारें में जानकारी देने जा रहे है जो कि साउथ और हॉलीवुड की मूवी का रीमेक है।
जब कोई साउथ इंडियन या हॉलीवुड मूवीज सुपरहिट हो जाती है, तो बॉलीवुड के मूवीमेकर उस कहानी को अपनाने में रुचि दिखाने लगते है। इसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि उन्हें पहले से पता होता है कि यह कहानी दर्शकों को पसंद आ गई है। यह एक अच्छा इनवेस्टमेंट होता है, क्योंकि एक नए कॉन्सेप्ट पर दांव लगाने की तुलना में एक हिट स्टोरी को रीमेक करना कम जोखिम भरा काम होता है।
हमेशा ही हॉलीवुड या साउथ की मूवीज की कहानियाँ और उनका प्रस्तुतिकरण भारतीय दर्शकों के लिहाज से थोड़ा अलग ही होता है। रीमेक के दौरान निर्देशक और लेखक इसमें भारतीय संस्कृति, स्थानीय भावनाएँ और मसालेदार एंटरटेनमेंट को जोड़ देते हैं, ताकि यह हिंदी दर्शकों को अधिक आकर्षित कर सके।
कुछ सालों में साउथ इंडियन सिनेमा (तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़) ने बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे डाली। साउथ की फिल्मों की मजबूत कहानी, इमोशन और एक्शन सीक्वेंस ने बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को प्रभावित किया है।
हॉलीवुड मूवीज में उन्नत तकनीक, बेहतरीन CGI और विज़ुअल इफेक्ट्स का जबरदस्त उपयोग किया जाता है। बॉलीवुड इनसे प्रेरणा लेकर भारतीय दर्शकों के लिए इन्हें रीक्रिएट करता है। हालाँकि, पूरी तरह से कॉपी करने के बजाय, डायरेक्टर और राइटर इसमें भारतीय तत्व जोड़ते हैं ताकि यह घरेलू दर्शकों के लिए अधिक आकर्षक लगे।
लीवुड में ओरिजिनल स्क्रिप्ट लिखने की तुलना में रीमेक बनाना बहुत ही आसान काम होता है। नयी स्टोरी लिखने में रिसर्च, कैरेक्टर डेवलपमेंट और एक्सपेरिमेंट करने का सबसे ज्यादा जोखिम होता है। जबकि रीमेक में, कहानी का स्ट्रक्चर पहले से सेट होता है, जिससे स्क्रिप्ट राइटिंग और डायरेक्शन में समय और रिसोर्सेस की बचत हो जाती है।
साउथ की हिट मूवीज हमेशा सिर्फ साउथ इंडिया में देखी जाती हैं, जबकि बॉलीवुड का दर्शक आधार पूरे इंडिया और ग्लोबल मार्केट तक पसरा हुआ है। जब किसी सुपरहिट तमिल, तेलुगु या मलयालम मूवी को हिंदी में बनाया जाता है, तो वह नए दर्शकों तक पहुँचती है और बड़े बिजनेस की संभावना बनती है।
बॉलीवुड के बड़े एक्टर और डायरेक्टर हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में लगे रहते है, जो उनके फैनबेस के दिल को जीत सके। कई बार साउथ इंडियन फिल्मों में ऐसे मजबूत कैरेक्टर होते हैं, जो हिंदी रीमेक में बड़े सितारों के लिए परफेक्ट होते हैं।
यदि किसी मूवी ने नेशनल या अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर जबरदस्त बिजनेस किया हो, तो बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को भरोसा होता है कि उसका हिंदी रीमेक भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
मलयालम मूवी 'दृश्यम' (2013) को जीतू जोसेफ ने निर्देशित किया था और जिसमे मोहनलाल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। यह एक थ्रिलर मूवी थी, जिसमें यह दिखाया गया था कि एक साधारण आदमी किस तरह से अपने परिवार को बचाने के लिए एक जटिल योजना बनाता है।
रोमांचक कहानी: इस मूवी की स्टोरी बहुत ही दिलचस्प और रहस्य से भरी हुई थी, जिसे अन्य भाषाओं में भी पेश करने की संभावना थी।
पैन-इंडिया अपील: ओरिजनल फिल्म को साउथ इंडिया में इसे कामयाबी मिली, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए इसे हिंदी में प्रस्तुत करना जरूरी था।स्टार पावर: अजय देवगन और तब्बू जैसे बड़े सितारों ने इस फिल्म को लोकप्रिय बना दिया।
2. अर्जुन रेड्डी का रीमेक है कबीर सिंह:- तेलुगु मूवी 'अर्जुन रेड्डी' को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया था और इस मूवी में विजय देवरकोंडा लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म एक जुनूनी लव स्टोरी थी, जिसमें एक्टर अपने गुस्से और आत्मविनाश की प्रवृत्ति से जूझता है।
रीमेक क्यों बनी?
तमिल मूवी 'गजनी' में सूर्या लीड रोल में दिखाई दिएथे और इसे ए. आर. मुरुगादॉस के द्वारा निर्देशित किया गया था। यह मूवी एक्शन और रोमांस का मिश्रण थी, जिसमें एक आदमी अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए लड़ता है।
मिशन इम्पॉसिबल का रीमेक कही जाती है वॉर फिल्म: बॉलीवुड में हॉलीवुड की बड़ी एक्शन मूवीज से इंस्पायर्ड होकर मूवी बनाई गई हैं, लेकिन वार (2019) विशेष रूप से मिशन इम्पॉसिबल और फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज से प्रेरित कही जाती है। इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, स्पाई थीम और हाई-ऑक्टेन स्टंट भी ऐड किए गए थे।
एक्शन फिल्मों की मांग: भारतीय दर्शकों को हॉलीवुड स्तर की एक्शन मूवीज बेहद ही पसंद हैं।
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी: दोनों सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
बड़े बजट का फायदा: हिंदी मूवी इंडस्ट्री अब तकनीकी रूप से समृद्ध हो चुकी है, जिससे ऐसे स्टंट और एक्शन सीक्वेंस आसानी से बनाए जा सकते हैं।
बॉलीवुड मूवी 'अग्निपथ' (1990) में अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह फिल्म एक क्लासिक बन चुकी थी, लेकिन इसे 2012 में ऋतिक रोशन के साथ रीमेक किया गया जिसमे ऋतिक रोशन लीड रोल में दिखाई दिए थे।
क्लासिक फिल्मों को नया रूप देना: नई पीढ़ी के दर्शकों को यह कहानी नए अंदाज में दिखाना जरूरी था।
अत्याधुनिक सिनेमेटोग्राफी और एक्शन: 2012 की तकनीक से इसे और ज्यादा भव्य और प्रभावशाली बनाया गया।