कई लव लाइफ की वजह से विवादों में रह चुकीं है नयनतारा

नयनतारा साउथ इंडियन सिनेमा की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने चंद्रमुखी, बिल्ला और जवान जैसी हिट फिल्में दीं। उनका करियर विवादों से भी जुड़ा रहा, जैसे सिलंबरासन और प्रभु देवा के साथ रिश्ते, धर्म परिवर्तन और फीस विवाद।

कई लव लाइफ की वजह से विवादों में रह चुकीं है नयनतारा

बॉडी शैमिंग और अफेयर को लेकर चर्चा में रहा नयनतारा का नाम

Share:

Highlights

  • नयनतारा का फ़िल्मी करियर।
  • बिकनी विवाद में जुड़ा था नयनतारा का नाम।
  • ​प्रभुदेवा से लेकर विग्नेश शिवन तक बड़े बड़े कलाकारों संग जुड़ा नयनतारा का नाम।

इंडियन सिनेमा में कुछ अभिनेत्रियाँ अपनी खूबसूरती और अभिनय कौशल से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी है। नयनतारा ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में अपनी खास छवि बनाई है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं और बेहतरीन अभिनय के लिए सराही गई हैं। लेकिन उनकी सफलता के साथ-साथ उनके जीवन में कई विवाद भी जुड़े रहे हैं। यह लेख नयनतारा की सफलता और उनसे जुड़े विवादों पर प्रकाश डालता है।

नयनतारा का रियल नाम डायना मरियम कुरियन है। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को केरल में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में की और मॉडलिंग में रुचि की वजह से सिनेमा की ओर रुख कर लिया। नयनतारा ने वर्ष 2003 में मलयालम मूवी 'मनासिनक्कारे' से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया और उन्होंने धीरे-धीरे तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी कदम रखा। जल्द ही उन्होंने 'चंद्रमुखी', 'बिल्ला','यारादी नी मोहिनी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिससे उन्हें अपार लोकप्रियता प्राप्त हुई। नयनतारा ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। ये है कुछ खास मूवीज: 

  • अरम (2017)– इस मूवी में उन्होंने एक कलेक्टर की भूमिका अदा की है, जिससे उनकी एक्टिंग और खूबसूरती को लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया।
  • रजा रानी (2013) इस मूवी में उनकी भूमिका को बहुत सराहा गया और यह उनके करियर की महत्वपूर्ण मूवीज में से एक रही, जिसमें हर किसी ने नयनतारा की एक्टिंग को खूब पसंद किया।
  • बिल्ला (2007) –स मूवी में ग्लैमरस अवतार में दिखीं नयनतारा ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
  • आईराम (2009) – इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और उन्होंने खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।
  • नेत्रिकण (2021) – इस फिल्म में उन्होंने एक दृष्टिहीन महिला का किरदार निभाया, जो काफी चुनौतीपूर्ण था। इन मूवीज के साथ उन्होंने कई और हिट फिल्में दी हैं, जिनमें  'कोलमावु कोकिला', 'विश्वरूपम 2', इंडियन 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

जब नयनतारा ने पहनी थी बिकनी:  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गजनी फिल्म करने के उपरांत नयनतारा ने विष्णुवर्धन की 2007 की मूवी  बिल्ला में अपनी बिकनी पहनने को लेकर भी बात की है। नयनतारा ने इस बारें में कहा है कि , "पूरा ड्रामा बिकनी सीन के बारे में था, जो सभी के लिए एक मुद्दा था। लेकिन मैंने सोचा..इस तरह से सब कुछ बदल जाता है। मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं कोई बात साबित करना चाहती थी। यह जरूरी था, इसलिए मैंने इसे किया। और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कारगर रहा।"

नयनतारा ने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बना ली है। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हर मुश्किल का सामना करते हुए कामयाबी अपने नाम कर ली है। विवादों के बावजूद उन्होंने अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखा और अपना स्थान बनाया। आज वह साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे सफल और सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स