मॉनसून सत्र के बीच NDA का मंगल मिलन, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई अन्य दिग्गज नेता भी रहे मौजूद

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान पूरा NDA सकारात्मक भूमिका निभाएगा। सरकार संसद में जो भी बिल और विधायी कामकाज लाएगी, NDA उन्हें पास कराने के लिए एकजुट रहेगा। हम विपक्ष के अपने साथियों से भी अपील करते हैं। राजनीतिक दलों के तौर पर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संसद का मकसद देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए काम करना है। हम सभी इसी मकसद से सांसद चुने गए हैं और संसद के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

मॉनसून सत्र के बीच NDA का मंगल मिलन, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई अन्य दिग्गज नेता भी रहे मौजूद

मंगल मिलन में भाजपा और NDA के कई बड़े चेहरे नजर आए।

Share:

Highlights

  • मंगल मिलन बैठक संसद भवन के G.M.C. बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई।
  • यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान और राज्यसभा के नए सदस्यों के स्वागत के लिए आयोजित की गई थी।
  • बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने NEET पेपर लीक और FTA जैसे विषयों पर जानकारी की साझा।

संसद का मॉनसून सत्र कल से शुरू हुआ और यह 13 अगस्त तक चलेगा। इस बीच, आज नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक हुई। ये बैठक संसद भवन के G.M.C. बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। जानकारी के मुताबिक, ये बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के लिए आयोजित की गई थी।

इसमें प्रधानमंत्री मोदी के अतिरिक्त, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, कानून एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरूगन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया कि आज NDA संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक हुई। इसमें सभी शामिल हुए और प्रधानमंत्री ने सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया और उन्हें संबोधित किया। सबसे पहले, आज के मंगल मिलन कार्यक्रम में हमने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और उनकी संसदीय जिम्मेदारियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

BJP के अध्यक्ष बनने के बाद, नितिन नबीन भी पहली बार राज्यसभा सदस्य के तौर पर इस बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले उन उपलब्धियों के बारे में बात की जो भारत ने पिछले कुछ महीनों में हासिल की हैं। उन्होंने हमें कई देशों के साथ किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTAs) के बारे में भी जानकारी दी।

इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया कि किसानों के हितों को सबसे पहले रखा जाएगा उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों का कल्याण सबसे महत्वपूर्ण है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ये समझौते किसानों और देश दोनों के लिए फायदेमंद हों।

NEET परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे ही पेपर लीक की खबरें सामने आईं, सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, NEET की री-एग्जाम कराने को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई और बिना किसी देरी के नतीजे घोषित करते हुए इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मॉनसून सत्र के दौरान पूरा NDA सकारात्मक भूमिका निभाएगा। सरकार संसद में जो भी बिल और विधायी कामकाज लाएगी, NDA उन्हें पास कराने के लिए एकजुट रहेगा। हम विपक्ष के अपने साथियों से भी अपील करते हैं। राजनीतिक दलों के तौर पर हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संसद का मकसद देश, उसके भविष्य और युवाओं के लिए काम करना है।

हम सभी इसी मकसद से सांसद चुने गए हैं और संसद के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि देश के युवाओं को न सिर्फ भविष्य में पेपर लीक रोकने का पूरा भरोसा दिया जाएगा, बल्कि उन्हें ऐसे रास्ते भी दिखाए जाएंगे जिनसे भारत के युवा दुनिया में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular