CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस का प्रदर्शन

ताजा घटनाक्रम में, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"

CJP प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी और कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदर्शन में राहुल, प्रियंका और खरगे के अलावा पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे।

Share:

Highlights

  • पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक कल्याण मार्ग पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन के संबंध में राहुल गांधी से की बात।
  • आज NCP-SP के प्रमुख शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुळे भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के बाद, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक विरोध मार्च निकाला है। X पर इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, "कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।"

दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में राहुल, प्रियंका और खरगे के साथ-साथ पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जैसे कई अन्य नेता भी मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इनमें चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, कन्हैया कुमार और कोडिकुन्निल सुरेश शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे साथ बदसलूकी की जा रही है। छात्रों की पिटाई की गई। हमें धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है। आखिर हमारी बात और कहाँ सुनी जाएगी? वे संसद में भी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हम यहां छात्रों पर हुए अत्याचार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में आए हैं। हम उन छात्रों के समर्थन में भी यहां आए हैं जो अस्पतालों में भर्ती हैं और जिनके माता-पिता बहुत परेशान हैं।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और वहां चल रहे विरोध-प्रदर्शन के संबंध में राहुल गांधी से बात की। हालांकि राहुल को मनाने की कोशिश फेल हो चुकी है। आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) के मुखिया शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुळे भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

वहां पर पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने भी​ कहा, "मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होने का क्या मतलब होता है। ये सभी हमारे बच्चे हैं। बच्चों को पीटना सही नहीं है। छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। मैं छात्रों से कहना चाहता हूँ कि वे डटे रहें। सबसे बड़े तानाशाह को भी जनता के सामने झुकना ही पड़ता है।"

ताजा घटनाक्रम में, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular