राजस्थान जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव : कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर, भाजपा पिछड़ी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 9 सीटें मिलीं। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में भी BJP का प्रदर्शन कमजोर रहा। यहां पंचायत समिति की 15 सीटों में से पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली।

राजस्थान जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव : कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर, भाजपा पिछड़ी

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बढ़त।

Share:

Highlights

  • राज्य के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की मतगणना जारी है।
  • राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा।
  • अब तक कांग्रेस ने पंचायत समिति की 2,463 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 1,512 सीटें मिली।

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुकाबले बड़ी बढ़त हासिल की है। शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से राज्य के 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की मतगणना शुरू हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 4 बजे तक कांग्रेस ने पंचायत समिति की 2,463 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 1,512 सीटें मिली थीं। इस समय तक कुल 4,958 पंचायत समिति सीटों के नतीजे घोषित हो चुके थे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 9 सीटें मिलीं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी एक सीट अपने नाम की। इन चुनावों में BJP के कई बड़े नेताओं के परिवारों को भी हार का सामना करना पड़ा है। सीकर जिले की अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से राज्य के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी चुनाव हार गईं।

वह कांग्रेस प्रत्याशी से 57 वोटों से पराजित हुईं। उनके छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा भी श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 से 60 वोटों से चुनाव हार गए। वहीं, उनके बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें भी 3 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा में भी BJP का प्रदर्शन कमजोर रहा। यहां पंचायत समिति की 15 सीटों में से पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली। कांग्रेस और BJP के अलावा RLP का प्रदर्शन भी चर्चा में रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी ने पंचायत समिति की 354 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में भी RLP ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां 15 में से 12 सीटों के नतीजे घोषित होने तक पार्टी ने 8 सीटों पर जीत हासिल कर ली थी। वहीं, BJP और कांग्रेस को 2-2 सीटें मिली थीं।

जिला परिषद चुनावों में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई। शाम तक घोषित 97 सीटों के नतीजों में कांग्रेस ने 66 और BJP ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, CPI(M) को 3, RLP को 2 और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। पंचायत समिति के घोषित नतीजों में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने 168, CPI(M) ने 43, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 36 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2 सीटें जीती थीं। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 380 सीटें गई थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular