राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मैदान में उतारा

भाजपा में शामिल होने पर कोयल ने कहा कि पार्टी का हिस्सा बनकर वह सम्मानित, सौभाग्यशाली और खुश महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य में पिछले कुछ महीनों में हुए विकास पर गर्व है और उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा करना जानती हैं।

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मैदान में उतारा

कोयल मल्लिक ने कोलकाता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Share:

Highlights

  • पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की रिक्त पड़ी सीट के लिए उपचुनाव 16 अक्टूबर को होगा।
  • उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय कोयल के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।
  • उत्तराखंड में उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया।

पश्चिम बंगाल की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कोयल मल्लिक ने कोलकाता में BJP की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय कोयल के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। BJP में शामिल होने पर कोयल ने कहा कि पार्टी का हिस्सा बनकर वह सम्मानित, सौभाग्यशाली और खुश महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य में पिछले कुछ महीनों में हुए विकास पर गर्व है और उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा करना जानती हैं। कोयल ने कहा, "यहाँ मंच मिलना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और विनम्रता का अनुभव है, जिसके साथ कई बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बेहद आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे संसद के उच्च सदन तक पहुँचने का यह अवसर प्रदान किया है। राज्य की नई सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा, "हाँ, वे कई उद्योग लेकर आए हैं और कई बड़े बदलाव लाने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से बंगाल की जनता के लिए एक बेहद सकारात्मक बदलाव है, जो उनके आस-पास के लोगों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन रहा है।

वहीं, उत्तराखंड में दिनेश आर्य BJP के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार हैं। उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे एक आम पार्टी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना। मैं पार्टी के शीर्ष और राज्य नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूं। सिर्फ BJP में ही एक आम पृष्ठभूमि का व्यक्ति इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुँच सकता है और इसके लिए चुना जा सकता है।"

रिलेटेड टॉपिक्स