मशहूर इकोनॉमिस्ट और इतिहासकार संजीव सान्याल हो सकते है पश्चिम बंगाल के नए वित्तमंत्री

संजीव सान्याल का अकादमिक रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। संजीव दिल्ली विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर चुके हैं। वो एक इतिहासकार के रूप में भी जाने जाते हैं और कुछ पुस्तकें भी लिख चुके हैं। जो लोग यूट्यूब पर भारतीय इतिहास अथवा इकोनॉमिक्स से संबंधित पॉडकास्ट देखते हैं, उनके लिए संजीव एक जाना-पहचाना चेहरा भी हो सकते हैं।

मशहूर इकोनॉमिस्ट और इतिहासकार संजीव सान्याल हो सकते है पश्चिम बंगाल के नए वित्तमंत्री

संजीव सान्याल महान स्वतंत्रता सेनानी शचीन्द्रनाथ सान्याल के पोते भी है।

Share:

Highlights

  • संजीव सान्याल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा छोड़ी गई नंदीग्राम सीट पर उप-चुनाव लड़ सकते है।
  • वो इस समय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य है।
  • संजीव 2017 से 2022 तक डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में भी प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुके है।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP), 294 में से 207 सीटों पर विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। सभी जानते हैं कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी BJP से पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कुछ बड़े नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट में कुछ अहम फैसले भी लिए जा चुके हैं। लेकिन सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुधारना। फिलहाल वित्त मंत्रालय मुख्यमंत्री अधिकारी के पास ही है, लेकिन इस मिनिस्ट्री को संभालने के लिए एक और चर्चित नाम सामने आ रहा है। खबरें सामने आ रही हैं कि मशहूर अर्थशास्त्री और इतिहासकार संजीव सान्याल को पश्चिम बंगाल का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है।

दावा किया जा रहा है कि वो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा छोड़ी गई नंदीग्राम सीट पर उप-चुनाव लड़ सकते हैं। संजीव सान्याल इस समय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य हैं। इससे पहले वो 2017 से 2022 तक वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (Dept. of Economic Affairs) में भी प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुके हैं। संजीव सान्याल महान स्वतंत्रता सेनानी शचीन्द्रनाथ सान्याल के पोते (Grand-Nephew) भी हैं। उनके परिवार के ही एक अन्य सदस्य नलिनाक्ष सान्याल भी प्रदेश की करीमपुर सीट से कांग्रेस विधायक और अर्थशास्त्री रह चुके हैं। फिलहाल संजीव सान्याल पुणे के गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (GIPE) के चांसलर के पद पर कार्यरत हैं।

उनका अकादमिक रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। संजीव दिल्ली विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई कर चुके हैं। वो एक इतिहासकार के रूप में भी जाने जाते हैं और कुछ पुस्तकें भी लिख चुके हैं। जो लोग यूट्यूब पर भारतीय इतिहास अथवा इकोनॉमिक्स से संबंधित पॉडकास्ट देखते हैं, उनके लिए संजीव एक जाना-पहचाना चेहरा भी हो सकते हैं। यदि वो वास्तव में मंत्रिमंडल में शामिल होकर अच्छा काम करते हैं, तो पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार होने की संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स