दक्षिण 24 परगना जिले में 2 विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर फिर हो रही वोटिंग

डायमंड हार्बर विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दीपक कुमार हलदर और तृणमूल कांग्रेस के पन्नालाल हलदर के बीच मुकाबला है। वहीं मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करें, तो यहां BJP के गौर सुंदर घोष, TMC के समीम अहमद और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के अब्दुल अजीज अल हसन के बीच चुनावी जंग है।

दक्षिण 24 परगना जिले में 2 विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर फिर हो रही वोटिंग

यह कदम EVM में छेड़छाड़ के आरोपों के बाद उपजे विवाद के चलते उठाया गया है।

Share:

Highlights

  • डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम सीटों के मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान हो रहा है।
  • इनमें मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथ शामिल है।
  • दोनों सीटों को मिलाकर अब तक कुल 36.99% मतदान दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति से अहम खबर सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शुरू हो गया है। यह कदम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में छेड़छाड़ के आरोपों के बाद उपजे विवाद के चलते उठाया गया है। डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम सीटों के मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान प्रक्रिया चल रही है। हालांकि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान पर फैसला आना अभी बाकी है। डायमंड हार्बर विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दीपक कुमार हलदर और तृणमूल कांग्रेस के पन्नालाल हलदर के बीच मुकाबला है। अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के गौतम भट्टाचार्य और CPI(M) के समरेंद्र नाथ नैया शामिल हैं।

वहीं मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करें, तो यहां BJP के गौर सुंदर घोष, TMC के समीम अहमद और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के अब्दुल अजीज अल हसन के बीच चुनावी जंग है। एक नजर उन पोलिंग स्टेशंस पर, जहां दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। मागराहाट पश्चिम सीट पर 46 - उत्तर ईयरपुर एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 2, 126 - नाजरा एफ.पी स्कूल के रूम नंबर 1, 127 - नाजरा एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 2, 128 - देउला एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 1, 142 - घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, रूम नंबर 2, 214 - एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 1, 215 - एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 2, 216 - एकतारा मलाया धोरा एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 1, 230 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 1, 231 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी स्कूल रूम नंबर 2, 232 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी स्कूल रूम नंबर 3 में वोटिंग हो रही है।

वहीं डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर 117 - बागदा जूनियर हाई स्कूल, 179 - चंद्र एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 2, 194 - हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल और 243 - रॉयनगर एफ.पी. स्कूल के रूम नंबर 2 में मतदान हो रहा है। बात करें वोटर टर्नआउट की, तो सुबह 11 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 38.2% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 35.92% मतदान दर्ज किया गया है। दोनों सीटों को मिलाकर अब तक कुल 36.99% मतदान दर्ज किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स