हादसे का शिकार हुआ स्पाइसजेट एयरलाइन का विमान, उड़ान भरते ही गिरा बाहरी पहिया

12 सितंबर 2025 को स्पाइसजेट के Q400 विमान का बाहरी पहिया कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय टूटकर गिर गया। फिर भी विमान ने मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग की। मुंबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी हुआ। डीजीसीए के पूर्व अधिकारी ने इसे गंभीर हादसा बताया।

हादसे का शिकार हुआ स्पाइसजेट एयरलाइन का विमान, उड़ान भरते ही गिरा बाहरी पहिया

उड़ान भरते ही असेंबली से अलग हुआ स्पाइसजेट एयरलाइन के विमान का बाहरी पहिया

Share:

Highlights

  • उड़ान भरते समय स्पाइसजेट के Q400 विमान से गिरा बाहरी पहिया।
  • 75 यात्रियों और क्रू के साथ विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की सुरक्षित लैंडिंग।
  • पहिया गिरने की सूचना पर मुंबई एयरपोर्ट पर बचाव दल और दमकल गाड़ियां हाई अलर्ट पर तैनात।

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार यानि आज 12 सितंबर, 2025 को हंगामा मच गया। असल में स्पाइसजेट एयरलाइन के एक बॉम्बार्डियर Q400 एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने के कुछ ही पल में तकनीकी खराबी आई। इस वजह से उड़ान भरते वक़्त विमान का बाहरी पहिया टूटकर नीचे आ गिरा। खबरों का कहना है कि स्पाइसजेट एयरलाइन का यह विमान गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से 75 यात्री एवं क्रू सदस्यों के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था।

खबरों का कहना है कि विमान में गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरते वक़्त ही यह दुर्घटना हुई, अच्छी बात तो ये थी कि हादसे का शिकार होकर भी विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी एवं सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंडिंग पूरी की। लेकिन, इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरी तरह इमरजेंसी का एलान कर दिया गया।

AAI के अधिकारी ने घटना के बारें में दी सूचना : 

मीडिया रिपोर्ट्स का इस बारें में कहना है कि अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि जब कांडला एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने हवा में कोई चीज नीचे गिरते हुए नजर आई, तब तक विमान ने अपनी उड़ान भर ली थी। इतना ही नहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने अपने बयान में इस बारें में कहा है कि, ‘कांडला ATC विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद किसी चीज को नीचे गिरते हुए देखा था। इसके पश्चात उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी विमान के पायलट को दी और विमान से गिरी चीज को लाने के लिए ATC जीप को भेजा।’ उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि, ‘जब एटीसी जीप रनवे पर पहुंची तब उन्होंने देखा कि विमान के बाहरी पहिया और उसके धातु के रिंग्स गिरे हुए थे।’​

मुंबई हवाई अड्डे पर बचाव दल हाई अलर्ट पर तैनात था :

विमान का पहिया गिरने की जानकारी मिलने के पश्चात मुंबई एयरपोर्ट पर दमकल गाड़ियों और बचाव दल को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया था। हालांकि, विमान ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को सांय 4 बजे सुरक्षित रूप से लैंडिंग की। इतना ही नहीं मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी ने इस बारें में जानकारी देते हुए कहा है कि, ‘हवा में गंभीर खतरे के बावजूद विमान खुद टैक्सी करता हुआ टर्मिनल तक पहुंचा एवं यात्री बिना किसी चोट के सुरक्षित विमान से उतर चुके है।’

एयरलाइन ने घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया :

खबरों की माने तो स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान में इस बारें में कहा है कि, ‘12 सितंबर  को कांडला से मुंबई के लिए रवाना हुए स्पाइसजेट के एक Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के पश्चात ही रनवे पर पाया गया। इसके बाद भी विमान अपनी यात्रा जारी रखते हुए मुंबई पहुंच गया एवं सुरक्षित लैंडिंग की। इतना ही नहीं मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के पश्चात विमान अपनी ताकत से टैक्सी करता हुआ टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे।’

घटना के संबंध में क्या बोले डीजीसीए के पूर्व अधिकारी : 

इस बारें में DGCA के एक पूर्व अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, ‘विमान का पहिया निकल जाना एक गंभीर हादसा है, क्यूंकि पहिए का असेंबली 2 यूनिट का होता है एवं एक पहिया विमान से जुड़ा हुआ था, इसलिए स्थित को काबू में कर लिया गया। लेकिन विमान में से अगर एक निकल गया, तो दूसरा पहिया भी निकल सकता था।’ अपनी बात को जारी रखते हुए अधिकारी ने ये भी कहा है कि ‘विमान के पायलट ने इस घटना के पश्चात वापस कांडला लौटने के बजाए मुंबई में उतरने का निर्णय कर लिया था। यह हो सकता है कि उनका मानना रहा होगा कि मुंबई का रनवे लंबा है, जो इस तरह के मुश्किल हालातों में लैंडिंग के लिए अच्छा था।’

रिलेटेड टॉपिक्स