
बॉलीवुड में दो ऐसे सितारे हैं जिनका नाम आते ही उनके फैन की उत्सुकता बढ़ जाती है, दरअसल आज हम बात का रहे है रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)। दोनों का करियर एक दशक से भी अधिक का है, और दोनों अभिनेताओं ने अपने-अपने स्टाइल से दर्शकों के दिलों जीता और उनके दिलों में जगह बनाई है। जहां रणवीर सिंह को उनकी एनर्जी और एक्सपेरिमेंटल लुक्स के लिए पहचाना जाता है, वहीं रणबीर कपूर को उनके गहरे और इमोशनल परफॉर्मेंस के लिए सराहा जाता है।
रणवीर सिंह ने वर्ष 2010 में फिल्म "बैंड बाजा बारात" से डेब्यू किया, जिसमें एक दिल्ली के शरारती लड़के की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया। पहली ही फिल्म में उनका आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया और कई फिल्मों में नजर आए, वहीं रणबीर कपूर ने अपनी करियर की की शुरुआत वर्ष 2007 में रिलीज़ की गई फिल्म "सांवरिया" से की। हलाकि उनकी फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर की ऐक्टिंग को क्रिटिक्स ने सराहा। इसके बाद "वेक अप सिड", "रॉकस्टार", और "बर्फी" जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद को साबित कर दिया।
रणवीर सिंह: रणवीर सिंह अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। चाहे "पद्मावत" का अलाउद्दीन खिलजी हो या "गली बॉय" का अंडरडॉग रैपर मुराद, रणवीर हर रोल को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। उनकी एक्टिंग इतनी रियल होती है कि लोग उन्हें बार बार देखना चाहते है।
रणबीर कपूर: रणबीर के पास इमोशनल डेप्थ है। उनकी एक्टिंग में सादगी और सच्चाई साफ़ दिखाई देता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता, उन्होंने साबित कर दिया की कोई भी परेशानी उन्हें नहीं रोक सकती, वहीं "तमाशा" और "रॉकस्टार" जैसी फिल्मों में उनके किरदारों की जटिलता दिखती है। रणबीर ने हाल ही में रिलीज़ की गई उनकी फिल्म एनिमल से लोगों का दिल जीता।
रणवीर सिंह: रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग विवाह रचाया है। दोनों की जोड़ी रियल और रील लाइफ में सुपरहिट है। रणवीर का फैशन सेंस और पब्लिक अपीयरेंस अकसर चर्चा का विषय रहते हैं। वैसे तो रणवीर अपने अतरंगी लुक की वजह से चर्चा में रहते है, लेकिन दीपिका संग लव अफेयर को लेकर भी वे हॉट टॉपिक रहे।
रणबीर कपूर: बॉलीवुड के एनिमल नाम से पहचान बना चुके रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से 2022 में शादी की और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं। रणबीर का नाम पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से भी जुड़ चुका है। आज भी रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म की तैयारी में लगे हुए है कुछ समय पहले उनकी कई फ़िल्में फ्लॉप हुई थी लेकिन एनिमल फिल्म से उन्हें एक नई पहचान बन गई।
रणवीर सिंह: उनके बोल्ड फैशन चॉइसेज अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2022 में अभिनेता की कुछ न्यूड फोटोशूट पर काफी विवाद शुरू हो गया, हालांकि ये विवाद भी ज्यादा वक़्त तक नहीं चला। वहीं कभी-कभी पब्लिक इवेंट्स में उनकी हाइपर एनर्जी आलोचना का विषय बन गई।
रणबीर कपूर: दीपिका और कैटरीना के साथ उनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप हमेशा से ही चर्चाओं का हॉट टॉपिक रहा है। फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" के दौरान पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। लेकिन कुछ समय पहले "ऐनिमल" में उनकी भूमिका को लेकर नैतिक आलोचना भी हुई।
अभिनेता | हिट मूवीज | ब्लॉकबस्टर | फ्लॉप मूवीज | अपकमिंग मूवीज |
रणवीर सिंह |
बाजीराव मस्तानी, गली बॉय |
पद्मावत 83 |
जयेशभाई जोरदार सर्कस |
डॉन-3 (फरहान खान के निर्देशन में होगी) शक्तिमान |
रणबीर कपूर |
रॉकस्टार बर्फी |
संजू एनिमल |
जग्गा जासूस शमशेर |
रामायण (नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में आएँगे नजर) ब्रह्मास्त्र-2 और 3 अनाम (संदीप रेड्डी वांगा फिल्म) |
रणवीर सिंह: रणवीर सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव दिखाई देते है वह अपनी एक से बढ़कर एक पोस्ट के माध्यम से लोगों का और अपने फैंस का दिल जीत लेते है वहीं अपने quirky posts से चर्चा में रहते हैं। वह कई ब्रांड्स जैसे adidas, Thums Up, और MakeMyTrip के ब्रांड एंबेसडर हैं। रणवीर की युवा पीढ़ी में जबरदस्त पकड़ है, खासकर उनके फैशन और एनर्जी को लेकर।
रणबीर कपूर: रणबीर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनकी "मिस्ट्री" ब्रांड्स के लिए आकर्षक बनाती है। वह Lays, Asian Paints, और Tata AIG जैसे ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं। लेकिन कई बार रणबीर कपूर को एयरपोर्ट और उनकी वाइफ आलिया के साथ स्पॉट किया जाता है, इतना ही नहीं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है। रणबीर का फैनबेस अधिक क्लासिक और परिपक्व दर्शकों में है जो गहराई वाले सिनेमा को पसंद करते हैं।
विशेषता | रणवीर सिंह | रणवीर कपूर |
एनर्जी | अत्याधिक एनर्जेटिक | शांत और नियंत्रित |
वर्सटिलिटी | नए नए रोल निभाने के लिए तैयार | इमोशनल डेप्थ में मास्टर |
कार्शियल सक्सेस | हिट और फ्लॉप दोनों ही | ज्यादातर क्रिटिकल सक्सेस |
पर्सनल लाइफ | ओपन एंड बोल्ड | प्राइवेट और रिजर्व्ड |
अभिनय की गहराई | किसी भी कैरेक्टर को अपना बना लेने वाले | इंटेंस और इमोशनल |
रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों ही अपने आप में बेहतरीन कलाकार हैं। रणवीर सिंह जहां मास अपील और करिश्माई परफॉर्मर हैं, वहीं रणबीर कपूर दिल छू लेने वाले किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। एक को चुनना आसान नहीं, क्योंकि दोनों की स्टाइल, जर्नी और परफॉर्मेंस अलग जो उन्हें बेहतर बनाती हैं। किसी को बेस्ट कहना दर्शकों की पसंद पर निर्भर करता है- अगर आप ड्रामा और इमोशन्स पसंद करते हैं तो रणबीर, और अगर आपको एनर्जी और एंटरटेनमेंट चाहिए तो रणवीर आपके लिए परफेक्ट हैं।