
सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मुल्की, कर्नाटक में एक तुलु भाषी परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। उनके पिता एक होटल व्यवसायी थे, जिसने सुनील के व्यावसायिक सोच की नींव रखी। बचपन से ही वे खेल-कूद और मार्शल आर्ट में रुचि रखते थे, जो बाद में उनकी फिल्मी भूमिकाओं में साफ़ तौर पर देखने के लिए मिली। उन्होंने अपनी पढ़ाई साउथ इंडिया से पूरी की और फिर होटल मैनेजमेंट में डिग्री ली।
सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म 'बलवान' से की। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे पुलिस अफसर का किरदार निभाया जो समाज में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ता हुआ दिखाई दिया। वैसे इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन फिल्म में सुनील की एक्टिंग और उनके किरदार को तारीफें बहुत मिली। इसी मूवी के बाद से उन्होंने कई फिल्मों को साइन किया, वर्ष 1994 में रिलीज़ की गई मोहरा मूवी सुनील शेट्टी के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन भी दिखाई दिए, इतना ही मोहरा फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों दिल जीत लिया। वहीं गोपी किशन मूवी आज भी लोगों के दिलों पर राज का रही है इस मूवी को वर्ष 1994 में ही रिलीज़ किया गया फिल्म में अभिनेता ने डबल रोल प्ले किया था, जिसने दर्शकों के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई। वर्ष 1997 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ की गई फिल्म बॉर्डर यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें उन्होंने एक सैनिक की भूमिका निभाई।
इन फिल्मों में अपनी पहचान बना लेने के बाद सुनील ने कॉमेडी ड्रामा मूवी में कदम रखने का फैसला किया इसके पश्चात हेरा फेरी में किरदार अदा किया था, इस मूवी को वर्ष 2000 में रिलीज़ किया गया था, घनश्याम के रोल में हर किसी ने बहुत पसंद किया कुछ समय के पश्चात एक और फिल्म इसी वर्ष यानि 2000 में धड़कन का ऑफर मिला जिसमे उन्होंने देव का किरदार अदा किया था, सुनील के सीरियस किरदार ने लोगों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया इससे एक बात तो साफ़ है कि अभिनेता किसी भी किरदार में ढलने की काबिलियत रखते है।
जहां एक तरफ वे एक्शन हीरो के रूप में प्रसिद्ध थे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कई सशक्त और इमोशनल भूमिकाएं भी निभाईं, उन्होंने रक्षक, क्रांतिवीर, भाई, रिफ्यूजी जैसी कई मूवीज में अपनी एक्टिंग से खास योगदान दिया, इन सभी फिल्मों में उन्होंने गंभीर रोल अदा किया। वहीं क्लासिक किरदारों से लेकर मल्टीस्टार फिल्मों में भी वे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे।
रेस्टोरेंट से लेकर शोरूम और शोरूम से लेकर रियल एस्टेट बिजनेस तक में पैर पसार चुके सुनील शेट्टी इन बिजनेस से करोड़ों का व्यपार करते है। अगर रेस्टोरेंट के बारें में बात की तो वह मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब H2o के मालिक हैं जिससे उन्हें अच्छी इनकम हो रही है। सिर्फ मुंबई के पॉश एरिया में ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया में उन्होंने अपने पॉपुलर रेस्टोरेंट की चेन बनाकर रखी है। इसके अलावा वो एडवेंचर पार्क में भी पार्टनरशिप रखते हैं जिनसे भी उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।
सुनील शेट्टी हमेशा ही विवादों से दूर रहना पसंद करते है, लेकिन कई बार वह विवाद में रहें है, इतना नहीं इसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी हुए, सुनील शेट्टी की कई ऐसी मूवीज है जिसकी निंदा की गई है, उन्होंने कई खराब स्क्रिप्ट पर भी काम किया, इसकी वजह से उनका नुकसान भी हुआ, वहीं 90 के दशक में बॉलीवुड के कई सितारों पर अंडरवर्ल्ड से रिश्ता होने का आरोप लगा था, सुनील शेट्टी का नाम भी इन चर्चाओं में आया, लेकिन किसी पुख्ता सबूत की कमी के चलते यह आरोप ज्यादा दिन नहीं टिक सके।
कई सितारे जब राजनीतिक मामलों पर खुलकर बोलते हैं, सुनील शेट्टी ज्यादातर तटस्थ रहते हैं। कभी-कभी इसे भी आलोचना की नजरों से देखा गया कि वे सामाजिक मुद्दों पर स्टैंड नहीं लेते। इतना ही नहीं जब फिल्म हेरा फेरी के तीसरे भाग की घोषणा हुई और अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लिया गया, तो सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया मीडिया में छा गई। उन्होंने टीम की एकता और ओरिजिनल टीम को बरकरार रखने की वकालत की।
OTT प्लेटफार्म के बढ़ते प्रचलन के साथ सुनील शेट्टी ने भी डिजिटल दुनिया में जाने का निर्णय कर लिया। उन्होंने वेब सीरीज धारावी बैंक में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई जो दर्शकों को बेहद ही पसंद आई। इससे यह साबित हुआ कि वे समय के साथ खुद को ढालना जानते हैं।
ईयर | अवार्ड | केटेगरी | फिल्म का नाम | अपकमिंग प्रोजेक्ट्स/ फिल्म्स |
2001 | फिल्मफेयर अवॉर्ड्स | नेगेटिव रोल/ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | धड़कन |
सन ऑफ़ सरदार-2 |
2005 | ग्लोबल फिल्म अवॉर्ड्स | नेगेटिव रोल / सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | मैं हूँ ना | केसरी वीर |
2023 | आईडब्ल्यूएम डिजिटल अवॉर्ड्स | ओटीटी पर सबसे प्रभावशाली अभिनेता | धारावी बैंक | |
2023 | लोकमत स्टाइलिश अवॉर्ड्स | स्टाइलिश टाइमलेस आइकन | वेलकम टू द जंगल | |
2010 | साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | रेड अलर्ट: द वॉर विदिन | |
2011 | स्टारडस्ट अवॉर्ड्स, भारत | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | रेड अलर्ट: द वॉर विदिन | |
2001 | जी सिने अवॉर्ड्स | सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | धड़कन |