मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 25 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

कांग्रेस के लिए 21 मई का दिन कुछ अधिक ही विशेष रहा। 59 सालों के बाद कांग्रेस की प्रदेश के मंत्रिमंडल में वापसी हुई है। इस मौके पर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के AICC प्रभारी गिरीश राया चोडणकर ने कहा "तमिलनाडु के सभी कांग्रेसियों के लिए यह एक बहुत ही ऐतिहासिक और भावुक दिन है।"

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 25 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

TVK पार्टी के 21, कांग्रेस के 2 और IUML-VCK के 1-1 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Share:

Highlights

  • मुख्यमंत्री विजय के पास सामान्य प्रशासन, पुलिस और गृह जैसे विभागों की जिम्मेदारी होगी।
  • के.ए. सेंगोत्तैयन के पास राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग है।
  • सी. टी. आर. निर्मलकुमार ऊर्जा संसाधन और कानून विभाग संभालेंगे।

तमिलनाडु की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। 21-22 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। इस विस्तारित मंत्रिमंडल में 25 विधायकों को शामिल किया गया है। विजय की TVK पार्टी के 21, कांग्रेस के 2 और IUML-VCK के 1-1 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ लेने वाले नेताओं में श्रीनाथ, कमली/कमाली एस., सी. विजयलक्ष्मी, आर. वी. रणजीत कुमार, विनोद, राजीव, बी. राजकुमार, वी. गांधीराज, पी. मथनराजा, जगदेश्वरी के., एम. विजय बालाजी, डी. लोगेश तमिलसेल्वन, विजय तमिलन पार्थीबन, एस. रमेश, आर. कुमार, थेन्नारसु के., वी. संपत कुमार, जे. मोहम्मद फरवास, डी. सरथकुमार, एन. मैरी विल्सन और के. विग्नेश शामिल हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से एस. राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के लिए 21 मई का दिन कुछ अधिक ही विशेष रहा। 59 सालों के बाद कांग्रेस की प्रदेश के मंत्रिमंडल में वापसी हुई है। इस मौके पर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के AICC प्रभारी गिरीश राया चोडणकर ने कहा "तमिलनाडु के सभी कांग्रेसियों के लिए यह एक बहुत ही ऐतिहासिक और भावुक दिन है। पिछले 59 सालों से हमारे कार्यकर्ता हमारी विचारधारा के साथ दिन-रात संघर्ष कर रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "सरकार में सत्ता की कोई उम्मीद की किरण न देखते हुए भी हमारे कार्यकर्ता हमेशा सरकार में सत्ता में हिस्सेदारी की आकांक्षा रखते थे, ताकि हम समाज की, तमिलनाडु के समाज की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें। इसलिए 59 साल बाद, आज वह दिन है जब हमारे दो मंत्रियों को इस नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। हम इन दोनों मंत्रालयों को अपने उन प्रतिबद्ध, समर्पित, वफादार और मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं, जो हमारी विचारधारा के साथ निस्वार्थ भाव से लगातार काम करते रहे हैं।

गिरीश ने कहा, "हम अपने नेतृत्व का भी धन्यवाद करते हैं कि वे पिछले 59 सालों के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे, जब सत्ता में हमारी कोई हिस्सेदारी नहीं थी। मुझे उम्मीद है कि हमारे दोनों मंत्री खुद को कार्यकर्ताओं के हित के लिए समर्पित कर देंगे।"

कुछ प्रमुख मंत्रियों और विभागों पर नजर डालें, तो मुख्यमंत्री विजय के पास सामान्य प्रशासन, पुलिस और गृह, शहरी और जल आपूर्ति व युवा कल्याण जैसे विभागों की जिम्मेदारी होगी। उनके अतिरिक्त एन. आनंद के पास ग्रामीण विकास, सिंचाई तथा पंचायतें और पंचायत संघ, सी. टी. आर. निर्मलकुमार के पास ऊर्जा संसाधन और कानून, के.ए. सेंगोत्तैयन के पास राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग है

इनके अलावा डी. सरथकुमार के पास मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, विनोद के पास कृषि एवं किसान कल्याण, विजय तमिल पार्थिबन के पास परिवहन विभाग, एस. राजेशकुमार के पास पर्यटन एवं पर्यटन विकास निगम, पी. विश्वनाथन के पास उच्च शिक्षा विभाग, एस. रमेश के पास हिंदू धार्मिक और चैरिटेबल एन्डाउमेंट्स विभाग और एन. मैरी विल्सन के पास वित्त, पेंशन और पेंशन संबंधी लाभ, योजना एवं विकास विभाग है। इन सभी के अतिरिक्त IUML के ए. एम. शाहजहां और VCK के वन्नी अरासु भी मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं

रिलेटेड टॉपिक्स