तमिलनाडु में हुआ बड़ा उलटफेर, सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK सबसे ज्यादा 109 सीटों पर आगे

तमिलनाडु के हालिया नतीजों ने सबको चौंका दिया है। एग्जिट पोल्स में कई जगहों पर द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन, तो कहीं पर ऑल इंडिया द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (AIADMK) अलायन्स जीतती हुई नजर आ रही थी। लेकिन इन सभी अनुमानों के उलट, तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जोसेफ विजय की तमिलगा वेट्री कळगम (TVK) फिलहाल सबसे आगे चल रही है।

तमिलनाडु में हुआ बड़ा उलटफेर, सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK सबसे ज्यादा 109 सीटों पर आगे

अपने पहले चुनाव में इस तरह का प्रदर्शन कर विजय ने एक अलग कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Share:

Highlights

  • विजय पेरंबूर में 31,766 और तिरूचिरापल्ली ईस्ट में 17,733 वोटों से आगे चल रहे है।
  • अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में विल्लिवक्कम से आधव अर्जुन 15,461 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।
  • TVK पार्टी के कोषाध्यक्ष पी. वेंकटरमणन 28,928 मतों से आगे चल रहे है।

पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। जहां असम और पश्चिम बंगाल में पहले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, वहीं केरलम में भी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की वापसी अपेक्षित थी। लेकिन तमिलनाडु के हालिया नतीजों ने सबको चौंका दिया है। एग्जिट पोल्स में कई जगहों पर द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन, तो कहीं पर ऑल इंडिया द्रविड़ मुन्नेत्र कळगम (AIADMK) अलायन्स जीतती हुई नजर आ रही थी।

लेकिन इन सभी अनुमानों के उलट, तमिल फिल्मों के सुपरस्टार जोसेफ विजय की तमिलगा वेट्री कळगम (TVK) फिलहाल सबसे आगे चल रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और मेजोरिटी के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 118 सीटों की जरूरत होती है। अगर कुछ और सीटें TVK के खाते में चली जाती हैं, तो ये पार्टी किसी अन्य दल की सहायता के बिना भी सरकार बना सकती है।

पार्टी के मुखिया विजय ने पेरंबूर और तिरूचिरापल्ली ईस्ट, इन दो विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ा था और फिलहाल वो दोनों ही सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, विजय पेरंबूर में 31,766 और तिरूचिरापल्ली ईस्ट में 17,733 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी पार्टी के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें, तो विल्लिवक्कम से आधव अर्जुन 15,461 वोटों से, टी. नगर से TVK महासचिव एन. आनंद 12,127 वोटों से, मायलापुर सीट से पार्टी के कोषाध्यक्ष पी. वेंकटरमणन 28,928 मतों से, गोबिचेट्टीपलायम से के.ए. सेंगोत्तैयन 16,620 वोटों से जीत गए हैं और तिरूपरनकुन्द्रम सीट से TVK के उप-महासचिव आर. निर्मलकुमार 26,575 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अन्य दलों पर भी नजर डालें, तो AIADMK 44 सीटों पर, DMK 59 सीटों पर, पट्टाली मक्कल काची (PMK) 5 और कांग्रेस 5 सीटों पर, BJP 3 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट (CPI-M) 2 सीटों पर, देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कळगम (DMDK) 1 सीट पर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) 1 और विदुथलाई चिरूथाईगल काची (VCK) 2 सीटों पर, वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) 2 और अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कळगम (AMMK) 1 सीट पर आगे चल रही है। देखना ये होगा कि यदि TVK की सीटों की संख्या 118 से कम रही, तो वो AIADMK के साथ जाएंगे, DMK का हाथ थामेंगे या फिर एक अलग ही नजारा सामने आएगा। अपने पहले ही चुनाव में इस तरह का प्रदर्शन कर विजय ने एक अलग ही कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स