पश्चिम बंगाल में आज से "शुभेंदु युग" का आरम्भ, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में एक और खास व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिनका नाम हैं माखन लाल सरकार। वो पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। सरकार को 1952 में, कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पश्चिम बंगाल में आज से

इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित रहे।

Share:

Highlights

  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।
  • अधिकारी के अलावा दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल समेत 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • समारोह स्थल पर राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक स्मारक भी बनाया गया।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ चुका है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शुभेंदु अधिकारी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वो प्रदेश में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन चुके हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ये मौका इसलिए भी खास है, क्योंकि वर्तमान BJP की पूर्ववर्ती पार्टी भारतीय जन संघ (BJS) के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जो स्वयं बंगाल से थे, उनके गृह राज्य में भी BJP ने बड़ी जीत दर्ज की और अब पार्टी के मुख्यमंत्री ने पदभार भी संभाल लिया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशित प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल हैं। गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर की जयंती "पोचिशे बोइशाख"​ पर प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। इस अवसर पर समारोह स्थल पर, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई। राजनीतिक हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के सम्मान में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक स्मारक भी बनाया गया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू प्रमुख थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी समारोह में मौजूद रहे। इनके अलावा यहां कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इनमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी और BJP​ नेता एवं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख थे।

इस समारोह में एक और खास व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिनका नाम हैं माखनलाल सरकार। वो पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। सरकार को 1952 में, कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब प्रदेश की जनता की यही कामना होगी कि, मुख्यमंत्री के तौर पर शुभेंदु का आगमन, उनके लिए भी शुभ हो

रिलेटेड टॉपिक्स