नई दिल्ली : देशभर में सोमवार यानि आज 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस शुभ मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं सबके सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा है कि, “प्रकाश एवं उल्लास के पर्व दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से सभी के आरोग्य एवं धन-धान्य की प्रार्थना करता हूं।”
प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 20, 2025
प्रभु श्रीराम से सभी के आरोग्य और धन-धान्य की प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/VZEJoilK25
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा है “समस्त देशवासियों को आलोक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपोत्सव के पावन अवसर पर सभी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैले और अंधकार दूर हो। मां महालक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी को सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।”
समस्त देशवासियों को आलोक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 20, 2025
दीपोत्सव के पावन अवसर पर सभी के जीवन में ज्ञान के प्रकाश से तम का नाश हो, आपके सुखमय, प्रगतिमय और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
माँ महालक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी को सुख, समृद्धि व आरोग्य प्रदान करें।… pic.twitter.com/uxO9pEKrON
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली को सत्य और सनातन की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा, “दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन एवं राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है। प्रभु श्रीराम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों और सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो।”
सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 20, 2025
दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।
प्रभु श्री राम और… pic.twitter.com/ShL15uGKcr
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महालक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन को समर्पित यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।”
समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ महालक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पूजन को समर्पित यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।#HappyDiwali#Deepavali2025 pic.twitter.com/QZzKtzutGI
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 20, 2025
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।”
प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। दीपावली राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 20, 2025