ABVP ने DUSU चुनावों में मारी बाजी, अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर जमाया कब्जा

वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। उन्होंने ABVP के इशु मौर्य को पराजित किया। जीत के बाद यश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह समरसता, देशभक्ति और संघशक्ति की जीत है। PU से लेकर DU तक स्टूडेंट्स ने हमें जिताने का काम किया है। कैंपस से NSUI पूरी तरह खत्म हो गई है। NSUI 4-0 से हारी है।

ABVP ने DUSU चुनावों में मारी बाजी, अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद पर जमाया कब्जा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन चुनावों में भी 3-1 से जीत हासिल की है।

Share:

Highlights

  • अध्यक्ष पद के मुकाबले में ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को दी मात।
  • सचिव पद के लिए हुए चुनाव में ABVP की रिया छाबड़ी ने NSUI की नम्रता चौधरी को हराया।
  • लक्ष्य राज सिंह ने सह-सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में SCS के विशेष यादव को पराजित किया।

भारत की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने 4 में से 3 पदों पर कब्जा जमा लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की है। ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद, रिया छाबड़ी ने सचिव पद और लक्ष्यराज सिंह ने सह-सचिव पद पर जीत दर्ज की है। 

इस बारे में X पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ABVP ने लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन सीटों पर ऐतिहासिक जीत! अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने प्राप्त की शानदार विजय।"

वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। उन्होंने ABVP के इशु मौर्य को पराजित किया। जीत के बाद यश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह समरसता, देशभक्ति और संघशक्ति की जीत है। PU से लेकर DU तक स्टूडेंट्स ने हमें जिताने का काम किया है। कैंपस से NSUI पूरी तरह खत्म हो गई है। NSUI 4-0 से हारी है। 

हमारी मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगा कि हर PG अकोमोडेशन और हॉस्टल का सेफ्टी ऑडिट हो। हम सबने सत्य निकेतन में हुई दुर्घटना देखी है। हम नहीं चाहते कि भविष्य में किसी के साथ ऐसी घटना हो, और यही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हर कॉलेज, हॉस्टल और PG का सेफ्टी ऑडिट करवाना। विद्यार्थी परिषद पिछली बार 3-1 से जीती थी और इस बार भी 3-1 से जीती है। अगली बार हम 4-0 से जीतेंगे।

इस परिणाम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश भर के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन को देश भर के छात्रों की आवाज माना जाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP की जबरदस्त जीत यह दिखाती है कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां जिसे छात्रों की गूंज कहती हैं, वह असल में झूठ की गूंज है। 

वहीं BJP की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "युवाओं का विश्वास, राष्ट्रवाद के साथ। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार विजय पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह विजय युवाओं के राष्ट्र प्रथम के विचार, छात्रहित के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प में विश्वास का परिचायक है। ABVP की पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं। युवाशक्ति का यह संकल्प राष्ट्रसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular