अरब सागर में ईरानी नाव से 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, हिरासत में 5 पाकिस्तानी नागरिक

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर बताया कि मोदी सरकार युवाओं को ड्रग्स के अभिशाप से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं इंडियन कोस्ट गार्ड ने कहा कि वह हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने, नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को पाने के लिए ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने और देश को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।

अरब सागर में ईरानी नाव से 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, हिरासत में 5 पाकिस्तानी नागरिक

ICG ने ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए ड्रग्स और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तस्वीरें की शेयर।

Share:

Highlights

  • सभी आरोपी एक ईरानी नाव से समुद्र के रास्ते 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन ले जा रहे थे।
  • यह नाव लक्षद्वीप से 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में थी।
  • पकड़ी गई नाव और उसके क्रू को एजेंसियों द्वारा जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया है।

भारत के राज्य गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS), इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन में अरब सागर में 3,000 करोड़ रूपए से ज्यादा की ड्रग्स के साथ पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक ईरानी नाव के जरिए समुद्र के रास्ते 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन ले जा रहे थे।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर बताया कि मोदी सरकार युवाओं को ड्रग्स के अभिशाप से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुजरात ATS, इंडियन कोस्ट गार्ड और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसियों के एक जॉइंट ऑपरेशन में, भारत के EEZ (एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की गई है।

यह नाव लक्षद्वीप से 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में थी। इस मामले में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और इसके बड़े नेटवर्क तथा ड्रग्स लेने वालों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और सहयोग का उदाहरण पेश करते हुए, 16 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव को भी जब्त किया गया।

वहीं ICG ने भी कुछ तस्वीरें और एक वीडियो साझा करते हुए X पर लिखा, "ATS गुजरात और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ मिलकर की गई एक खुफिया जानकारी पर आधारित जॉइंट ऑपरेशन में, इंडियन कोस्ट गार्ड की यूनिट्स ने अरब सागर में लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध ईरानी नाव (dhow) को रोका। नाव की पहचान करने, लगातार पीछा करने और तेजी से कार्रवाई करते हुए उस पर चढ़ने के बाद, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस ऑपरेशन में 526 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली हेरोइन और मेथामफेटामाइन जब्त की गई, जिसकी कीमत 3,000 करोड़ रूपए से ज्यादा है। साथ ही, नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी क्रू सदस्यों को भी पकड़ा गया। पकड़ी गई नाव और उसके क्रू को कई एजेंसियों द्वारा जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया गया है। भारतीय तटरक्षक बल हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने, नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को पाने के लिए ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने और देश को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular