कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की बारिश कर अपने देश लौटे भारतीय खिलाड़ी, हुआ भव्य स्वागत

CWG सिल्वर मेडलिस्ट नरेंद्र बेरवाल ने भी कहा, "लड़के और लड़कियाँ, दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और मिलकर 10 मेडल जीते। आखिरी दिन भारत लगभग 10वें स्थान पर था, लेकिन फिर चौथे स्थान पर पहुँच गया। सबकी मेहनत रंग लाई। हमें दोस्तों, आर्मी, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) से दुआएँ और सपोर्ट के मैसेज मिले। सबने एक टीम की तरह मिलकर काम किया।"

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की बारिश कर अपने देश लौटे भारतीय खिलाड़ी, हुआ भव्य स्वागत

डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत लौटे सभी पदक विजेताओं का सम्मान किया।

Share:

Highlights

  • IGI एयरपोर्ट पर ढोल की थाप, फूलों की बारिश और पुष्पमाला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
  • जूडो गोल्ड मेडलिस्ट अस्मिता डे ने कहा की उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में हिस्सा लेना और भारत के लिए मेडल जीतना है।
  • गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर प्रीति पंवार ने कहा की हमारा समर्थन करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं।

यूनाइटेड किंगडम (UK) के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में पदक जीतने वाले भारत के कई खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI एयरपोर्ट) पर भारत का नाम ऊंचा करने वाले कई खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। ढोल की थाप, फूलों की बारिश और पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर, हरियाणा सरकार के खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पलवल से विधायक गौरव गौतम उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

मीडिया से बातचीत में गौरव ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी दुनिया भर में भारत का तिरंगा फहराकर लौटे हैं। पूरे भारत को उन पर गर्व है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, भारतीय जूडोका अस्मिता डे ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि यह मेरे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड मेडल है। मैंने इतिहास रच दिया है और अपने देश के लिए मेडल जीता है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है। मुझे पहली बार ऐसा भव्य स्वागत मिला है। मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक्स में खेलना और भारत के लिए मेडल जीतना है।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भारत ने जूडो में पहली बार दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मैं चाहती हूँ कि और बच्चे इस खेल को अपनाएँ और इसमें हिस्सा लें। मूल रूप से त्रिपुरा से ताल्लुक रखने वाली अस्मिता ने महिलाओं के 48 किलो जूडो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। त्रिपुरा पश्चिम से सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, बिप्लब कुमार देब ने आज नई दिल्ली स्थित अपने घर पर अस्मिता डे को सम्मानित किया।

गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर प्रीति पंवार ने कहा, "यहां आने और हमारा समर्थन करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। बहुत अच्छा लग रहा है। हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और सभी ने हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया।" हरियाणा की रहने वाली प्रीति ने महिलाओं की 54 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

CWG सिल्वर मेडलिस्ट नरेंद्र बेरवाल ने भी कहा, "लड़के और लड़कियाँ, दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया और मिलकर 10 मेडल जीते। आखिरी दिन भारत लगभग 10वें स्थान पर था, लेकिन फिर चौथे स्थान पर पहुँच गया। सबकी मेहनत रंग लाई। हमें दोस्तों, आर्मी, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) से दुआएँ और सपोर्ट के मैसेज मिले। सबने एक टीम की तरह मिलकर काम किया।" केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत लौटे सभी पदक विजेताओं का सम्मान किया। इनमें हमारी बॉक्सिंग टीम, जूडो खिलाड़ी और पैरा-एथलीट शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स