तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, सायोनी घोष और युसूफ पठान जैसे नाम शामिल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लिखे अपने पत्र में काकोली ने कहा, "खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार की सत्ताधारी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए मनोनीत इमरान के कथित तौर पर कुछ कट्टरपंथी संगठनों से संबंध रहे हैं, जो सक्रिय हैं। हालांकि इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी संबंधित अधिकारियों को इनकी उचित जांच करनी चाहिए।"

तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, सायोनी घोष और युसूफ पठान जैसे नाम शामिल

ऐसा लग रहा है की ममता बनर्जी के हाथों से TMC की कमान पूरी तरह से छूट जाएगी।

Share:

Highlights

  • बागी सांसदों में डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, खलीलुर रहमान और रचना बनर्जी जैसे नाम शामिल है।
  • इन सांसदों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके 18 मई को स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में अपने नाम भेजे थे।
  • काकोली ने पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद हसन इमरान पर बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों से संबंध होने के आरोप भी लगाए है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच, विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की एक सूची सामने आई है। इस सूची में उन 20 सांसदों में से 19 के नाम हैं, जिन्होंने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके 18 मई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में अपने नाम भेजे थे।

सूत्रों के अनुसार, इनमें डॉ. काकोली घोष दस्तीदार (बारासात), शताब्दी रॉय (बीरभूम), बापी हलदर (मथुरापुर), डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व), प्रसून बनर्जी (हावड़ा), जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया (कूच बिहार), असित कुमार मल (बोलपुर), अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा), रचना बनर्जी (हुगली), सायोनी घोष (जादवपुर), खलीलुर रहमान (जांगीपुर), अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद), युसूफ पठान (बहरामपुर), मिताली बाग (आरामबाग), माला रॉय (कोलकाता दक्षिण), कालीपद सोरेन (झारग्राम), दीपक अधिकारी (घाटल), जून मालिया (मेदिनीपुर) और पार्थ भौमिक (बैरकपुर) जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

एक और हैरान कर देने वाले घटनाक्रम में, काकोली ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने TMC से पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद हसन इमरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य इमरान का बांग्लादेश में सक्रिय कट्टरपंथी समूहों से संबंध था और इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, मैं आपका ध्यान कुछ ऐसे गंभीर मामलों की ओर दिलाना चाहती हूं जो मीडिया और सार्वजनिक चर्चाओं में सामने आए हैं। यदि ये मामले सच पाए जाते हैं, तो इनका राष्ट्रीय सुरक्षा, लोक प्रशासन और पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों पर महत्वपूर्ण असर पड़ सकता है। "

उन्होंने आगे लिखा, "खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की पिछली सरकार की सत्ताधारी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के लिए मनोनीत इमरान के कुछ कट्टरपंथी संगठनों से संबंध रहे हैं, जो सक्रिय हैं। हालांकि इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी संबंधित अधिकारियों को इनकी उचित जांच करनी चाहिए। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्टों और सार्वजनिक आरोपों से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में चिट-फंड के काम से मिले पैसे का इस्तेमाल पड़ोसी देशों में लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने वाली गतिविधियों में किया गया हो सकता है। ऐसे गंभीर आरोपों को देखते हुए, निष्पक्ष जांच जरूरी लगती है।"

रिलेटेड टॉपिक्स