बांकीपुर में JSP के प्रशांत किशोर जीत की ओर अग्रसर, दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को बढ़त

बांकीपुर में हार BJP के लिए इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। उन्होंने यह सीट 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीती थी। दतिया में हारना भी BJP के लिए झटका है, क्योंकि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 2008, 2013 और 2018 के चुनावों में इस सीट पर जीत हासिल की थी।

बांकीपुर में JSP के प्रशांत किशोर जीत की ओर अग्रसर, दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को बढ़त

जन सुराज पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में खाता भी नहीं खोल पाई थी।

Share:

Highlights

  • बिहार की बांकीपुर सीट पर JSP के प्रशांत किशोर 19,419​ वोटों की बढ़त बनाए हुए है।
  • मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह 11,045 वोटों से आगे चल रहे है।
  • गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा के सतेन्द्रभाई पटेल 30,630 वोटों के अंतर से चुनाव जीते।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए 3 अगस्त का दिन बहुत निराशाजनक रहा। मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मांजलपुर में 30 जुलाई को हुए उप-चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है और नतीजे काफी हद तक साफ हो गए हैं। दतिया सीट की बात करें तो, 15 में से 13 राउंड्स की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 11,045 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि BJP के आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर हैं। अब तक घनश्याम को 61,708 वोट मिले हैं, जबकि आशुतोष को 50,623 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी-कांशी राम (ASP-KR) के दामोदर यादव 'मंडल' 20,388 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

यह BJP के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 2008, 2013 और 2018 के चुनावों में इस सीट पर जीत हासिल की थी। बिहार की बांकीपुर सीट से आ रहे नतीजे BJP के लिए और भी निराशाजनक और चिंताजनक हैं। जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर एक बड़ा उलटफेर करते हुए आसान जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। 31 में से 28 राउंड्स की गिनती के बाद, प्रशांत किशोर 19,419 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 59,213 वोट मिले हैं। वहीं, BJP के नीरज कुमार सिन्हा 39,794 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा कुमारी गुप्ता 13,260 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

यह हार BJP के लिए इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि बांकीपुर सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। उन्होंने यह सीट 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीती थी। इसे BJP के लिए एक 'सुरक्षित सीट' माना जाता था। आखिर में, गुजरात की मांजलपुर सीट की बात करें तो, BJP के लिए एकमात्र अच्छी खबर यहीं से आई है। सभी 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और BJP के सतेन्द्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने कांग्रेस पार्टी के भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के अंतर से हरा दिया है। सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि भीखाभाई को 24,851 वोट मिले। इसके अलावा, 2,247 वोटरों ने NOTA का विकल्प चुना। BJP के ही योगेश पटेल 2012, 2017 और 2022 में इस सीट से विजयी हुई थे।

रिलेटेड टॉपिक्स