TMC के गढ़ माने जाने वाले पूर्व बर्धमान में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों के मद्देनजर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में लगातार तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इनमें पहली रैली पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, दूसरी मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और तीसरी रैली दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में होगी।

TMC के गढ़ माने जाने वाले पूर्व बर्धमान में प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि TMC के शासन में बंगाल के नागरिक डर के साये में रहे।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया की राज्य में हुए दंगे और हिंसा करने वाले हर व्यक्ति को बेनकाब किया।
  • उन्होंने कहा की भाजपा यहां ऐसे उद्योग स्थापित करेगी, जिनसे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के लाभ मिलने की गारंटी दी है।

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनावों के मद्देनजर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में लगातार तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इनमें पहली रैली पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, दूसरी मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और तीसरी रैली दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में होगी। पूर्व बर्धमान को राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक प्रमुख गढ़ माना जाता है। यहां कटवा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से कहा, "मैं बंगाल में जहां भी गया हूं, आपने पिछली रैली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मैं आपको अपना अनुभव बताना चाहता हूं। मैंने अपना पूरा जीवन गुजरात में बिताया है, लेकिन अगर मुझे गुजरात में दिन में 11-12 बजे कोई जनसभा करनी होती, तो मैं इतनी भीड़ नहीं जुटा पाता। आपने तो कमाल कर दिया है।"

प्रधानमंत्री ने इस भीड़ को 4 मई का ट्रेलर भी बताया है। उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल के साथ-साथ चार अन्य राज्यों में भी चुनाव हो रहे हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान पहले ही हो चुका है। इन राज्यों में मतदाताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली है और बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए बाहर निकले हैं। मतदान में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है।" प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को बताया कि आपके इस उत्साह और जोश को देखकर लगता है कि हमारी जीत सुनिश्चित है। भाजपा द्वारा कल जारी किए गए संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "कल ही बंगाल भाजपा ने अपना मैनिफेस्टो जारी किया है। इस मैनिफेस्टो में उन छह गारंटियों को लागू करने का रोडमैप है जो मैंने आपको दी हैं। मैं बंगाल भाजपा में अपने सभी साथियों को इस शानदार मैनिफेस्टो के लिए बधाई देता हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "जो लोग दंगों और राजनीतिक हिंसा में शामिल हैं, जिन्होंने ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है, उनकी भी गहन जांच की जाएगी और उन्हें बेनकाब किया जाएगा। राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए, सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि TMC के 15 साल के शासन ने बंगाल के हर नागरिक और हर परिवार को डर के साए में रखा है। यह चुनाव इसी डर को खत्म करने के बारे में है। अपने भाषण में TMC पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जब TMC के समर्थन वाली सरकार सत्ता में थी, तब जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,400 रूपए से भी कम था। हमने जूट किसानों से बेहतर हालात का वादा किया था। आज जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़कर 5,500 रूपए से भी ज्यादा हो गया है।"

उन्होंने CAA का जिक्र करते हुए कहा, "मैं मतुआ और नामशूद्र समुदाय को भी एक गारंटी देना चाहता हूं। आप यहां किसी TMC नेता की मेहरबानी से नहीं हैं, आप यहां भारत के संविधान की सुरक्षा के तहत हैं। मतुआ, नामशूद्र और अन्य सभी परिवारों के लिए संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने हेतु CAA कानून लागू किया गया है।" उन्होंने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल की जनता के मन में भाजपा के प्रति जो स्नेह है, उसे देखकर वो घबरा गए है इसी घबराहट में वे आपको एक के बाद एक झूठ परोसे जा रहे हैं। बंगाल भाजपा ने घोषणा की है कि वह राज्य की बहनों को हर महीने 3,000 रूपए देगी। भाजपा के शासन में, बंगाल की हर बहन और बेटी बिना किसी डर के, कभी भी, कहीं भी आजादी से घूम-फिर सकेगी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक और अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां ऐसे उद्योग स्थापित करेगी, जिनसे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। बंगाल भाजपा ने बेरोजगार युवाओं के लिए सहायता की भी घोषणा की है। इसके अलावा, यह भी ऐलान किया गया है कि उन युवाओं को उम्र में छूट दी जाएगी, जो TMC की गलत कार्यप्रणालियों के कारण सरकारी भर्तियों के लिए निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में खाली पदों को तेजी से भरा जाएगा, साथ ही हम पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के पूरे लाभ मिलने की गारंटी देते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular