विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, इस चुनाव को बंगाल का भाग्य बदलने वाला चुनाव बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि राजधानी कोलकाता में अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट ईज ऑफ लिविंग के लिए बहुत जरूरी है। कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हो सके और ट्राम की विरासत के संरक्षण के लिए BJP को वोट देना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि, "BJP को वोट दीजिए, ताकि कानून-व्यवस्था में सुधार हो और महिलाएं रात में बिना किसी डर के बाहर निकल सकें।"

विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, इस चुनाव को बंगाल का भाग्य बदलने वाला चुनाव बताया

इस कार्यकम में उनके साथ मंच पर हुगली की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी भी उपस्थित थी।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े विश्वास से कहा की, 4 मई के नतीजों के बाद भाजपा के शपथ-ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है।
  • उन्होंने बताया की जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर, हमने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा किया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने बताया की बंगाल में कंटेंट क्रिएशन, यानी क्रिएटिव इकॉनमी से जुड़े रोजगार का विस्तार किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विजय संकल्प रैली में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ मंच पर हुगली की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में उन्होंने बैरकपुर के इतिहास का उल्लेख किया और बताया कि इसी बैरकपुर की धरती ने 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी। यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और भी प्रशस्त कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में मेरी यह आखिरी सभी है और मै बंगाल में जहां-जहां गया हूँ, बंगाल के लोगों का जो मैने मिजाज देखा है, मै इस विश्वास के साथ वापस जा रहा हूँ कि 4 मई के नतीजों के बाद BJP के शपथ-ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस चुनाव को बंगाल के साथ-साथ पूरे पूर्वी भारत का भाग्य बदलने वाला चुनाव बताया। उन्होंने बताया कि अतीत में जब भारत समृद्ध था, उसके तीन मजबूत स्तंभ थे, अंग, बंग और कलिंग। अंग यानी बिहार, बंग यानी बंगाल और कलिंग यानी ओडिशा। जब ये तीन स्तंभ कमजोर हुए, तो भारत के सामर्थ्य को भी झटका लगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज जब भारत विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है, तो अंग, बंग और कलिंग का मजबूत होना बहुत जरूरी है। भारत का भाग्योदय पूर्वोदय के बिना अधूरा है और भारत के भाग्योदय की सबसे बड़ी ताकत पूर्वोदय का भाग्योदय है। भारत का भाग्योदय और पूर्वोदय एक-दूसरे की पूरक शक्ति है।

उन्होंने कहा, "यही बंगाल है, यही प्रेसिडेंसी रीजन है, जिसने जनसंघ को राजनीतिक आधार दिया। बंगाल ने ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सांसद चुना था और उनकी प्रेरणा ही भाजपा का संकल्प बन गई। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर, हमने डॉ. मुखर्जी के एक संकल्प को पूरा किया है। अब हमारे सामने डॉ. मुखर्जी एक और संकल्प है। वो है बंगाल की समृद्धि और शरणार्थियों की समस्या का पूरा-पूरा समाधान। बंगाल में बनने जा रही BJP सरकार डॉ. मुखर्जी के उस संकल्प को पूरा करके दिखाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, "भारत की प्रगति, संस्कृति और आजादी में बंगाल की संतानों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। यहां से कुछ ही दूरी पर ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का घर है। यह कितना बड़ा संयोग है कि जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए हैं, तभी बंगाल भी एक ऐतिहासिक परिवर्तन करने जा रहा है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य की कुछ योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बंगाल में सरकारी भर्तियां तय समय पर और पारदर्शी तरीके से निकलेंगी। रोजगार मेलों में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को सेवंथ पे कमीशन का पूरा लाभ दिया जाएगा। बंगाल में कंटेंट क्रिएशन, यानी क्रिएटिव इकॉनमी से जुड़े रोजगार का विस्तार किया जाएगा। युवाओं के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गेमिंग और अन्य क्रिएटिविटी की फील्ड में नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे।

बंगाल के स्कूल-कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर्स लैब बने, इस पर काम किया जाएगा। गांव में 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। पीएम विश्वकर्मा योजना और पीएम मत्स्य संपदा योजना को बंगाल में पूरी तरह लागू किया जाएगा। शहरों में जो स्ट्रीट वेंडर्स है, जो ठेले-फुटपाथ पर काम करने वाले साथी हैं, उनको पीएम स्वनिधि योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि राजधानी कोलकाता में अच्छा पब्लिक ट्रांसपोर्ट ईज ऑफ लिविंग के लिए बहुत जरूरी है। कोलकाता मेट्रो का तेजी से विस्तार हो सके और ट्राम की विरासत के संरक्षण के लिए BJP को वोट देना बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि, "BJP को वोट दीजिए, ताकि कानून-व्यवस्था में सुधार हो और महिलाएं रात में बिना किसी डर के बाहर निकल सकें। मैं उन सभी बहनों और बेटियों को भरोसा दिलाता हूँ, जिन्हें अन्याय का सामना करना पड़ा है, कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। हम जवाबदेही और कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं, और सभी फाइलें फिर से खोली जाएंगी।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular