पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18.39% हुआ मतदान

दूसरे चरण में भी हिंसा की कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह 5 से 6 बजे के बीच, नादिया जिले की चापरा/चापड़ा विधानसभा सीट पर, कुछ बदमाशों ने BJP के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला कर दिया। बाद में, स्थानीय पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनके सिर पर 5-6 टांके भी लगे हैं।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18.39% हुआ मतदान

दूसरे चरण में भी बम्पर वोटिंग हो रही है।

Share:

Highlights

  • दूसरे चरण में सुवेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी, मिथुन चक्रवर्ती और समिक भट्टाचार्य अपना वोट डाल चुके है।
  • हुगली जिले के कांताली में बारिश होने के बाद भी, बड़ी संख्या में लोग छाता लेकर वोट डालने के लिए निकले।
  • हावड़ा में 21%, भवानीपुर में 21% और पूर्वी बर्धमान में 24% वोटिंग हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में सेकंड फेज में 142 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चुनावों की तरह इस बार भी X पर ट्वीट कर, लोगों से वोटिंग करने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा, "आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं। यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा, विशेष रूप से, बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूँ कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा। बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो। ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें।"

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटर टर्नआउट दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों से कहा जा सकता है कि इस बार भी बड़ी संख्या में मत पड़ रहे हैं। प्रदेश में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही दो प्रमुख दावेदार हैं। हुगली जिले के कांताली में बारिश होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग छाता लेकर वोट डालने के लिए निकले। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नॉर्थ कोलकाता में अब तक 21% और साउथ कोलकाता में 20% मतदान हो चुका है। इनके अलावा हुगली में 24%, हावड़ा में 21%, भवानीपुर में 21% और पूर्वी बर्धमान में 24% वोटिंग हो चुकी है।

आम लोगों के अलावा प्रदेश की राजनीति के कई चर्चित नाम भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इनमें विपक्ष के नेता और भवानीपुर व नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, दम दम उत्तर से TMC प्रत्याशी चंद्रिमा भट्टाचार्य और बालीगंज से TMC कैंडिडेट सोवनदेव चट्टोपाध्याय और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा जैसे लोग शामिल हैं।

हालांकि इस चरण में भी हिंसा की कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह 5 से 6 बजे के बीच, नादिया जिले की चापरा/चापड़ा विधानसभा सीट पर, कुछ बदमाशों ने BJP के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ मीर पर लोहे की रॉड और बंदूकों से हमला कर दिया। बाद में, स्थानीय पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनके सिर पर 5-6 टांके भी लगे हैं। बसंती विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी बिकाश सरदार पर हमले की खबर सामने आई है। उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई और उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स