2025 भारत के इतिहास में एक ऐसा वर्ष है जिसमे हमने विभिन्न उपलब्धियाँ हासिल की। यह वर्ष अपने साथ गौरव और उल्लास के नए-नए उपहार अपने साथ लेकर आया, उपहारों के साथ-साथ हमें कई चुनोतियो का भी सामना करना पड़ा। 2025 भारत के लिए खेल, प्रौद्योगिकी और अर्थव्यवस्था में प्रगति का वर्ष रहा। इस वर्ष अनेक दुखद घटनाएं भी सुनने को मिली। वर्ष जनवरी में वर्ष प्रयागराज के पावन महाकुम्भ से प्रारम्भ हुआ वही नवम्बर माह में लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट पर एक गाड़ी के विस्फोट होने जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहाँ एक ओर देश की बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ICC महिला विश्व कप 2025 में जीत हासिल कर देश को गौरवान्वित किया वही दूसरी ओर राजा रघुवंशी मर्डर केस जैसी शर्मनाक घटनाएँ भी देखने को मिली। देश में सामजिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रो में भी हलचल देखने को मिलती है।इसी वर्ष भारत ने पहली देशी माइक्रोचिप "VIKRAM 32-bit" का भी निर्माण किया, राम मंदिर निर्माण भी पूर्ण रूप से इस वर्ष में समाप्त हुआ। इस वर्ष कई महान हस्तियों का निधन भी हुआ जिसमे अभिनेता धर्मेंद्र, कामिनी कौशल, लेखक विनोद कुमार शुक्ला शामिल थे। कुल मिलकर यह वर्ष आशाओ और चुनोतियो का मिश्रण रहा।
इस वर्ष में हुई प्रमुख घटनाएँ कुछ इस प्रकार है :
जनवरी 2025
13 जनवरी - 26 फरवरी : साल की शुरुवात हुई पावन महाकुम्भ के मेले से , 144 वर्ष बाद आए महाकुम्भ के पर्व में 66 करोड़ श्रद्धालुओ ने लगाई संगम में डुबकी I
28 जनवरी : भारत के 38वे राष्ट्रीय खेल का उत्तराखंड में हुआ सफल आयोजन, जिसमे देशभर के 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
फरवरी 2025
5 फरवरी : 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता भाजपा के हाथ में, 10 वर्षो से चला आ रहा आम आदमी पार्टी का कार्यकाल समाप्त I
मार्च 2025
9 मार्च: ICC विश्वकप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से पछाड़ा।
28 मार्च : म्यांमार में विनाशकारी भूकंप से बचने के लिए "ऑपरेशन ब्रम्हा " के तहत बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता I
अप्रैल 2025
5 अप्रैल : वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 8 अप्रैल 2025 को प्रभावी हुआ I यह अधिनियम 1995 के मूल वक्फ अधिनियम में संशोधन करता है और मुसलमान वक्फ अधिनियम, 1923 को पूरी तरह से निरस्त करता है।
22 अप्रैल : पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए 26 निर्दोष ,धर्म पूछकर मारा गया।
मई 2025
7 मई - 10 मई : ऑपरेशन सिंदूर बना पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ,9 आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक।
12 मई : टेस्ट क्रिकेट मैच से बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की सन्याश की घोषणा।
23 मई : हनीमून के दौरान पत्नी सोनम ने प्रेमी के संग मिलकर रची पति राजा रघुवंशी की हत्या की घटना।
जून 2025
12 जून : अहमदाबाद विमान दुर्घटना, मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से प्लेन की टक्कर में 230 यात्रियों में से केवल एक यात्री जीवित।
25 जून : राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं, जिन्होंने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की और इतिहास रचा।
31 जून : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर रूस से तेल खरीदी पर बढ़ाया 25% टैरिफ।
जुलाई 2025
21 जुलाई : स्वास्थ समस्या के चलते उपराष्ट्रपति के पद से जगदीश धनखड़ ने दिया इस्तीफा।
27 जुलाई : मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में मची भगदड़ के कारण 8 लोगो की मौत, 28 लोग घायल।
अगस्त 2025
7 अगस्त : विपक्षी नेता राहुल गाँधी द्वारा बीजेपी पर वोट चोरी का इंजाम I
11 अगस्त : दिल्ली सरकार को सर्प्रीम कोर्ट द्वारा गली में घूम रहे आवारा कुत्तो का पशु आश्रय में स्थानांतरित करने के निर्देश।
सितंबर 2025
2 सितंबर : भारी वर्षा के कारण पंजाब में बाढ़, 30 लोगो की मौत।
13 सितंबर : भारत में उपराष्ट्रपति के चुनाव आयोजित, राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति।
अक्टूबर 2025
8 अक्टूबर : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवी मुंबई अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन।
16 अक्टूबर :छत्तीसगड़ और महाराष्ट्र में 2 दिन में 258 नक्सलवादियों ने किया आत्मसमर्पण।
नवंबर 2025
2 नवंबर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार जीता महिला क्रिकेट विश्व कप का ख़िताब।
10 नवंबर : दिल्ली लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन पर हुआ कार विस्फोट,13 लोगो की मौत 24 घायल I
14 नवम्बर : बिहार विधानसभा चुनाव ,पहली बार भाजपा ने सबसे अधिक सीटे जीती।
दिसंबर 2025
2 दिसंबर : इंडिगो द्वारा सैकड़ो उड़ने रद्द, जनता को करना पड़ा अव्यवस्था का सामना, सरकार द्वारा रिफंड के निर्देश।
29 दिसंबर : अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला वापस लिया।
कुछ मुख्य घटनाओ का विवरण :
144 वर्षो के बाद, 2025 में दुनिया का सबसे पावन धार्मिक मेला - महाकुंभ
2025 की शुरुआत प्रयागराज के पावन महाकुम्भ से हुई,महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है जिसका आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रहा। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला 30-45 दिन तक चला, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। इस मेले का आयोजन 144 साल में एक बार ही होता है। साथ ही महाकुंभ सिर्फ इलाहाबाद (जो अब प्रयागराज है) के तट पर ही होता है। इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 40,000 पुलिस अधिकारियों और निगरानी प्रणालियों को तैनात किया गया था, किन्तु भारी तागाद में भीड़ होने के कारण 29 जनवरी 2025 को भीड़ से दबने के कारण 30 लोगो की मौत हुई और करीब 60 अन्य लोग घायल हुए ,भगदड़ होने के कारण करीब 79 लोगो की मौत हुई। आकड़ो के अनुसार मेले के आयोजन का बजट करीब ₹ 63.82 बिलियन (US$750 मिलियन) था।
फरवरी 2025 में दिल्ली की सत्ता आई भाजपा के हाथ

दिल्ली की सियासती भागदौड़ करीब 10 वर्षो से आम आदमी पार्टी के हाथ में थी ,लकिन इस वर्ष पुरे 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता बीजेपी के हाथ में लोटी। 5 फरवरी 2025 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली में विधान सभा चुनावों का आयोजन हुआ, जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटे जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल की। लगातार तीसरे चुनाव में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। 19 फरवरी को भाजपा ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री घोषित किया।
म्यांमार भूकंप राहतकार्य के लिए "ऑपरेशन ब्रम्हा " का आयोजन

28 मार्च 2025 में म्यांमार के एक विनाशकारी भूकंप के बाद, राहतकार्य और नवनिर्माण के लिए ऑपरेशन ब्रम्हा आयोजित किया गया था। इस भूकंप में मृतकों की संख्या करीब 1600 से अधिक थी, हज़ारो लोग घायल हुए और कई लोग अभी भी लापता है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य भूकंप पीड़ितों को सहायता प्रदान करना था जिसमे बचाव सहायता, चिकित्सा कार्य और समर्थन सहयोग मौजूद था।
पहलगाम आतंकी हमला, धर्म पूछा और गोली चलाई - पर्यटक स्थल बना आतंकवाद का शिकार

22 अप्रैल 2025 को हुई पहलगाम आतंकी हमले की घटना मानवता और सौहार्द की भावना पर कड़ा तमाचा था। इस घटना में आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों को निशाना बनाया।जम्मू कश्मीर के बैसरन में होने वाली इस घटना में करीब 26 लोग मरे गए ,जिसमे 25 पर्यटक और 1 स्थायी मुस्लिम टट्टू सवारी चालक मौजूद था। पर्यटकों ने नवविवाहित जोड़े भी शामिल थे, पतियों को पत्नियों के सामने मारा गया। आतंकवादियों ने पुरुषों को चुनकर उनसे उनका धर्म पूछा और फिर हिंदू और ईसाई पर्यटकों पर गोलियां चलाईं। हमलावरों ने कुछ पर्यटकों से धर्म की पहचान करने के लिए इस्लामी कलिमा पढ़ने को भी कहा। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य रिश्ते और भी तनावपुँर्ण हो गए।
ऑपरेशन सिंदूर बना पहलगाम आतंकी हमले का जवाब, आतंकी ठिकानो पर एयर स्ट्राइक

6-7 मई की रात को ऑपरेशन सिन्दूर से दिया पहलगाम आतंकी हमले का जवाब, ऑपरेशन सिन्दूर पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 14 दिन बाद प्रारम्भ किया गया। इस हमले के दौरान भारतीय वायु सेना और नौसेना ने अपना पूर्ण शक्ति प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानो को नष्ट किया। कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया की ऑपरेशन का शिकार कोई भी निर्दोष नागरिक नहीं बना।
हनीमून के दौरान इंदौर का नवविवाहिन जोड़ा लापता कुछ दिन बाद हुआ लड़के का शव बरामद, जांच में पत्नी सोनम पाई गई आरोपी

20मई 2025 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से मेघालय हनीमून के लिए निकले राजा रघुवंशी और सोनम 23 मई को लापता हो गए और परिजनों से संपर्क टूट गए। संपर्क न होने के कारण परिवार द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। 2 जून को जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव खाई के नीचे बरामद की गया। पुलिस द्वारा छानबीन में पता चला की सम्पूर्ण घटना की अपराधी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम है। जांच में पता चलता है की शिलांग के पास सोहरा में सेल्फी लेने के बहाने सोनम राजा को खाई की ओर ले गई। उसके इशारे पर विशाल नामक व्यक्ति ने राजा पर हमला करना चालू किया, कुछ ही देर बाद उसकी सांसे थम गई। राजा की मौत की पुष्टि होने के बाद सोनम ने तीन कातिलों के साथ मिलकर राजा की लाश को खाई में फेक दिया, कातिलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद सोनम अकेली वहा से निकल गई। जांच के दौरान सोनम के प्रेमी राज सिंह कुशवाह का नाम भी सामने आया।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 230 यात्रियों में से केवल एक यात्री जीवित

12 जून को 1:39 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट ने अहमदाबाद से उड़ान भरी, उड़ान भरने के 32 सेकेंड बाद ही प्लेन की टक्कर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से हुई। टक्कर के कारण विमान में आग लगी और विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया। घटना में 12 चालक दल सदस्य और 230 यात्रियों में से केवल एक यात्री जीवित बचा। मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में मौजूद 50 छात्र दुर्घटना में घायल हुए।
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की
27 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर रूस से तेल खरीदी पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया, जिससे कुल टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया।
सत्ता में आने के लिए की गई चुनाव में धांधली और वोट चोरी, विपक्षी पार्टी पर राहुल गांधी का इल्जाम

7 अगस्त को विपक्षी नेता राहुल गांघी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए "वोट चोरी" का आरोप लगाया। उन्होंने बताया की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचि में धांधली की गई है। उन्होंने इस घटना को बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत बताया। चुनाव आयोग द्वारा किए गए दावे को ख़ारिज कर दिया गया।
एशिया कप 2025 का ख़िताब नौवीं बार भारत ने अपने नाम किया

28 सितम्बर को भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पछाड़कर नौवीं बार एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कियाI
राजधानी दिल्ली में हुआ कार विस्फोट, करीब 13 लोगो की मौत 24 से ज्यादा घायल

10 नवंबर शाम 6:50 बजे दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट के पास एक कार के विस्फोट की घटना सामने आई जिसमे करीब 13 लोगो की मौत हुई और 24 से अधिक लोग घायल पाए गए। धमाके का कारण अमोनियम नाइट्राट था। जांचकर्ताओं ने कथित तौर पर कार का मालिक पुलवामा में रहने वाले डॉक्टर उमर मोहम्मद का पता लगाया, ब्लास्ट केस में देवेंद्र और सलमान को हिरासत में लिया गया। घटना को आतंकवादी शाजिस बताया गया है।
दिसंबर के शुरुआत में IndiGo एयरलाइन की शेड्यूल संकट के कारण हजारों उड़ानें रद्द हुई

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला 2 दिसंबर से चालू हुआ।इसके बाद कंपनी की सैकड़ो उड़ाने रद्द हुई। इस कारण हज़ारो यात्री हवाई अड्डे पर ही फसे रहे। सरकार द्वारा इंडिगो को रिफंड जारी करने के निर्देश दिए गए।