मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के उद्घाटन के दौरान, मुख्यमंत्री ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का दौरा किया और डिजिटल कियोस्क के माध्यम से विभागीय ई-पुस्तकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने 6D VR तकनीक पर आधारित दुर्लभ दर्शन के जरिए भगवान महाकाल की भस्म आरती का अनुभव भी लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।

Share:

Highlights

  • मध्य प्रदेश को 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले जिनमें से करीब 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा।
  • राज्य में लगभग 76 हजार करोड़ की निर्यात क्षमता और धार्मिक पर्यटन से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉन्क्लेव में कई कंपनियों के प्रमुखों के साथ की वन-टू-वन चर्चा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0' का शुभारंभ किया। इसकी कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज इंदौर में ‘मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का शुभारंभ कर निवेशकों और उद्योगपतियों से विचार साझा किए।" उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं। उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण राज्य को 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है।

इसके अलावा, लगभग 76 हजार करोड़ रुपये की निर्यात क्षमता और धार्मिक पर्यटन ने राज्य की अर्थव्यवस्था में 360 डिग्री का सकारात्मक बदलाव किया है। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सबसे तेजी से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। साथ ही, ग्वालियर के TMZ और इंदौर-भोपाल-जबलपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण कदम राज्य की भावी समृद्धि को और मजबूत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कुछ अन्य लोग उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक X हैंडल के अनुसार, डॉ. मोहन यादव ने ब्लेन रॉबर्ट डिजाइन के संस्थापक एवं डिजाइन डायरेक्टर ब्लेन रॉबर्ट, मेडुला सॉफ्ट के फाउंडर एवं CEO शांतनु शर्मा, सनग्रो एफपीवी के कंट्री हेड राहुल मिश्रा, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी हेड लोकेश जीनगर, डेला ग्रुप के संस्थापक जिमी मिस्त्री और क्वांट सोलर के सह-संस्थापक एवं निदेशक पंकज कुमार के साथ वन-टू वन चर्चाएं भी की। 

मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के उद्घाटन के दौरान, मुख्यमंत्री ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का दौरा किया और डिजिटल कियोस्क के माध्यम से विभागीय ई-पुस्तकों का अवलोकन किया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने 6D VR तकनीक पर आधारित दुर्लभ दर्शन के जरिए भगवान महाकाल की भस्म आरती का अनुभव भी लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular