टीवी जगत में शोक, CID और आहट के रचयिता दिग्गज निर्माता बी.पी. सिंह का हार्ट अटैक से निधन

CID में DCP चित्रोले का मशहूर किरदार भी उन्होंने ही निभाया था। वे प्रतिष्ठित संस्था फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

टीवी जगत में शोक, CID और आहट के रचयिता दिग्गज निर्माता बी.पी. सिंह का हार्ट अटैक से निधन

बी.पी. सिंह के निधन से टेलीविजन जगत में शोक का माहौल है।

Share:

Highlights

  • बी.पी. सिंह ने ही 2010 में साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गु लॉन्च किया था।
  • फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बी.पी. सिंह के निधन पर दुख जताया।
  • स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ने बी.पी. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें दी श्रद्धांजलि।

भारतीय टेलीविजन जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय धारावाहिक 'CID' के रचयिता, निर्देशक और निर्माता बी.पी. सिंह का आज 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।  दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बी.पी. सिंह ने हॉरर शो 'आहट' का भी निर्माण किया था। वो खुद भी CID में DCP चित्रोले का किरदार निभा चुके थे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने ही 2010 में भारत का पहला साइलेंट कॉमेडी शो 'गुटर गु' लॉन्च किया था। 

फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज सुबह तड़के एक बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्हें एक शानदार फिल्म निर्माता के तौर पर जाना जाता है, जिन्होंने अपने क्राइम शो CID और आहट से पूरे देश को बांधे रखा।"

उन्होंने आगे लिखा, "उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। जब वे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के अध्यक्ष थे, तब मुझे उनके काफी करीब रहकर काम करने का सौभाग्य मिला था। वे एक बहुत अच्छे इंसान और मेरे करीबी दोस्त थे। मनोरंजन जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। अंतिम संस्कार कल, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।"

वहीं स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) ने भी X पर लिखा, "SWA अनुभवी पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक बी. पी. सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भारतीय टेलीविजन में उनका योगदान हमेशा इसके इतिहास का एक अहम हिस्सा बना रहेगा। इस कठिन समय में, उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular