अभिषेक और सूर्यवंशी के आगे पस्त हुए कीवी, भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

199 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (45) और आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (113) ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की तूफानी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने दिवाली से पहले ही चौकों और छक्कों की आतिशबाजी दिखा दी।

अभिषेक और सूर्यवंशी के आगे पस्त हुए कीवी, भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम इंडिया ने केवल 13.2 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया।

Share:

Highlights

  • न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिचेल (89*) ने एक बड़ी ही जबरदस्त पारी खेली।
  • अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक और सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया।
  • भारतीय टीम ने सिर्फ 5 ओवरों में ही 100 रन और पावरप्ले में 118 रन बना दिए।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त देकर 5 मैचों की सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम (हेनरी स्टेडियम) में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान कीवियों को चारों खाने चित कर दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने महज 4 रन के स्कोर पर टिम साइफर्ट (2) को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। 

हालांकि, इसके बाद फिन एलन (40) और डैरिल मिचेल (89*) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर कीवी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पिछले दो मैचों में बल्ले से धमाल मचाने वाले ग्लेन फिलिप्स इस बार नाकाम रहे और सिर्फ 17 रन ही बना सके। अंत में डैरिल मिचेल ने बेवन जैकब्स (39*) के साथ मिलकर 75 रनों की नाबाद साझेदारी की, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 198 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

199 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (45) और आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (113) ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की तूफानी साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने दिवाली से पहले ही चौकों और छक्कों की आतिशबाजी दिखा दी। भारतीय टीम ने इस दौरान विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 5 ओवरों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि पावरप्ले के खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 118 रन टांग दिए। 

इस आंधी के मुख्य सूत्रधार रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 35 गेंदों पर एक यादगार शतक जड़ दिया। ओपनर्स के पवेलियन लौटने के बाद संजू सैमसन ने 18 रनों का योगदान दिया, जबकि श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर चलते बने। अंत में तिलक वर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे और नमन धीर (4*) ने शानदार विजयी चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। टीम इंडिया ये मुकाबला 13.2 ओवरों में ही जीत गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने दो विकेट लिए, वहीं मैथ्यू फिशर और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली। अभिषेक को उनकी उत्कृष्ट पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रिलेटेड टॉपिक्स