चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे, 7 साल में पहला भारत दौरा

शी जिनपिंग के आगमन की कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लिखा, "18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हार्दिक स्वागत है। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। हम सकारात्मक चर्चाओं की उम्मीद करते हैं क्योंकि ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ा रहा है और एक अधिक संतुलित, रिप्रेजेन्टेटिव और मल्टीपोलर दुनिया में योगदान दे रहा है।"

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे, 7 साल में पहला भारत दौरा

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शी जिनपिंग का स्वागत किया।

Share:

Highlights

  • जिनपिंग की पिछली यात्रा अक्टूबर 2019 में हुई थी, जब वे मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे।
  • जिनपिंग के साथ CCP के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर काई की और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत पहुंचे है।
  • रिपोर्ट्स की माने तो चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर यात्री उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुँच गए हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक, सात साल बाद जिनपिंग भारत के दौरे पर आए हैं।

इसकी कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लिखा, "18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हार्दिक स्वागत है। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। हम सकारात्मक चर्चाओं की उम्मीद करते हैं क्योंकि ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ा रहा है और एक अधिक संतुलित, रिप्रेजेन्टेटिव और मल्टीपोलर दुनिया में योगदान दे रहा है।"

बता दें कि जिनपिंग की पिछली यात्रा अक्टूबर 2019 में हुई थी, जब वे मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। गलवान क्लैश के बाद जिनपिंग की यह भारत की पहली यात्रा है, हालाँकि दोनों नेता विदेश में दो बार मिल चुके हैं। 

भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग के एक X पोस्ट के अनुसार, "कजान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे। चीन, दोनों नेताओं के रणनीतिक निर्देशों पर अमल करने, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखने, बातचीत बढ़ाने, सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।" 

शी जिनपिंग के साथ भारत आने वाले प्रतिनिधिमंडल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर काई की (Cai Qi) और चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) शामिल हैं। इसी बीच आज एक और बड़ी घोषणा सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, चाइना सदर्न एयरलाइंस ने ऐलान किया कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली रूट पर रेगुलर पैसेंजर सर्विस फिर से शुरू करेगी।

6 साल तक सर्विस बंद रहने के बाद चाइना सदर्न की भारत के लिए सर्विस फिर से शुरू हो रही है। एयरलाइन ने कहा कि सर्विस फिर से शुरू होने के बाद, वह दक्षिण एशिया में अपने आठ राउंड-ट्रिप रूट पर हर हफ्ते 100 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स