ईरानी ड्रोन हमले से दहली अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी, तेल के दामों में 10% तक का उछाल

2 मार्च को सऊदी अरब की अरामको कंपनी की रास तनुरा रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन्स से हमला हुआ। हमले के बाद प्लांट के एक हिस्से में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू कर लिया। एहतियातन रिफाइनरी का संचालन अस्थायी रुप से रोक दिया गया है। राहत की बात है कि किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रास तनुरा दुनिया की प्रमुख रिफाइनरियों में से एक है। इसकी क्षमता हर दिन करीब 5.5 लाख बैरल कच्चा तेल प्रोसेस करने की है।

ईरानी ड्रोन हमले से दहली अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी, तेल के दामों में 10% तक का उछाल

रिफाइनरी के एक हिस्से में छोटी सी आग लग गई थी, जिसे समय रहते काबू कर लिया गया।

Share:

Highlights

  • ईरानी ड्रोन हमले से सऊदी अरब की रास तनुरा रिफाइनरी में आग लग गई।
  • सुरक्षा के चलते रिफाइनरी का कामकाज अस्थायी रुप से बंद कर दिया गया।
  • हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 10% तक बढ़ गई।

सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी अरामको (Aramco) की रास तनुरा (Ras Tanura) रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन्स से हमला हुआ है। ये घटना आज यानि 2 मार्च की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक, इस हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। हमले के बाद सोशल मीडिया पर रिफाइनरी परिसर में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्लांट से काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। रास तनुरा रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण तेल रिफाइनरियों में से एक है। इसकी क्षमता हर दिन करीब 5.5 लाख बैरल कच्चा तेल प्रोसेस करने की है।

हमले की खबर मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से रिफाइनरी के कामकाज को तुरंत बंद कर दिया गया है और प्लांट को अस्थाई रुप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल संबंधित अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले के कारण रिफाइनरी के एक हिस्से में छोटी सी आग लग गई थी, जिसे वहां मौजूद फायर ब्रिगेड की टीमों ने समय रहते काबू कर लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। इस हमले का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर पड़ा है।

खबर फैलते ही ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दामों में लगभग 10% तक का उछाल देखा गया, जो करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। माना जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई में रुकावट की आशंका से आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। यूरोपीय देशों में गैस की कीमतों में भी 22% तक का इजाफा हुआ है यह हमला उस वक्त हुआ है जब क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच लगतार टकराव की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इस हमले पर अरामको द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स