लागू हुई GST की नई दरें, जानिए क्या सस्ता और क्या महंगा

22 सितंबर 2025 से नया GST 2.0 लागू हो गया है। आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स हटाया गया, कई पर 5% टैक्स। सिन गुड्स, लग्जरी गाड़ियों, तंबाकू, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पर 40% टैक्स। साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर जैसी चीजें सस्ती। GST स्लैब अब 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, और 40 प्रतिशत।

लागू हुई GST की नई दरें, जानिए क्या सस्ता और क्या महंगा

महंगे हुए तंबाकू प्रोडक्ट्स, लेकिन आमजन की जेब को मिली राहत

Share:

Highlights

  • आज से लागू हुए GST के नए रेट आमजन को मिला लाभ।
  • साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, मंजन, रेजर पर अब केवल 5 फीसद का टैक्स।
  • सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, कैफीन ड्रिंक्स पर 40% टैक्स।

नई दिल्ली : नवरात्रि के पहले दिन देशभर में खुशियों का माहौल है। दरअसल सोमवार यानी आज 22 सितंबर 2025  से नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू हो गया है। अब जरूरत के कई सामानों पर टैक्स नहीं लगाया  जाएगा, वहीं कुछ वस्तुओं पर 5 प्रतिशत का ही टैक्स वसूला जाएगा।  सबसे अच्छी बात ये है कि GST 2.0 के कारण से कुछ चीजें महंगी भी होने वाली है। इनकी कीमत इतनी अधिक हो जाएगी कि सामान्य आदमी सिर पकड़कर बैठ जाएगा।

खबरों का कहना है कि केंद्र सरकार ने सिगरेट, गुटखा और तंबाकू समेत कई सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत टैक्स वसूला जाने वाला है। इतना ही नहीं सोडा, कार्बोनेटेड कोल्ड-ड्रिंग, कैफिन युक्त ड्रिंक्स पर 40 प्रतिशत GST लगाई गई है। वहीं लग्जरी गाड़ियां और बड़ी बाइक्स (350 सीसी से अधिक) पर 40 प्रतिशत GST लागू हो चुकी है। प्राइवेट एयरक्राफ्ट, स्पोर्ट्स बोट, महंगी घड़ियां, आर्टिक जूलरी, कोक और लिग्नाइट पर भी अधिक जीएसटी लगाई गई है। ये सभी चीजें महंगी हो चुकी है।

सिन गुड्स पर पहले कितना लगाया जाता था टैक्स :

खबरों का कहना है कि GST काउंसिल ने हाल ही टैक्स स्लैब में बड़ा परिवर्तन कर दिया है। इसमें अब केवल दो ही अहम् स्लैब बचे हुए है, इसमें पहला है 5 फीसद एवं दूसरा 18 फीसद वहीं तीसरा स्लैब 40 फीसद का तय किया गया है जो कि सबसे अधिक टैक्स का है। इसका असर सामान्य लोगों पर कम देखने के लिए मिल सकता है। अगर सिन गुड्स की बात की जाए तो इस पर पहले 28 फीसद  GST लगती थी, लेकिन अब यह बढ़ चुकी है। 

 डेरी प्रोडक्ट्स 

सामान  पहले  अभी  दोनों के बीच अंतर
अमूल घी (1 किलोग्राम)  650 रूपए  610 रूपए   40 रूपए
मदर डेरी  घी (1 किलोग्राम)  675 रूपए  645 रूपए  30 रूपए
अमूल पनीर (200 ग्राम )   92 रूपए  87 रूपए  5 रूपए
मदर डेरी पनीर (200 ग्राम)   95 रूपए  92 रूपए  3 रूपए
अमूल UTH दूध (1 लीटर)   77 रूपए  75 रूपए  2 रूपए
मदर UTH दूध (1 लीटर)   77 रूपए   75 रूपए  2 रूपए
अमूल बटर (100 ग्राम)   62 रूपए  58 रूपए  4 रूपए
मदर डेरी बटर (100 ग्राम)   62 रूपए  58 रूपए   4 रूपए
अमूल चीज (1 किलोग्राम)   575 रूपए  545 रूपए  30 रूपए
मदर डेरी चीज (200 ग्राम )  170 रूपए  160 रूपए  10 रूपए

 

अन्य घरेलू सामान 

सामान पहले  अब दोनों के बीच अंतर
लक्स बाथ सोप (75 ग्राम) ₹24 ₹21 ₹3
डव बाथ सोप (75 ग्राम) ₹45 ₹40 ₹5
लाइफबॉय ₹17 ₹15 ₹2
क्लिनिक प्लस शैम्पू (340 ml) ₹393 ₹340 ₹53
हेड एंड शोल्डर्स शैम्पू (340 ml) ₹450 ₹395 ₹55
डव शैम्पू (340 ml) ₹490 ₹435 ₹55
कोलगेट टूथपेस्ट (150 ग्राम) ₹110 ₹99 ₹11
पेस्सोडेंट टूथपेस्ट (150 ग्राम) ₹129 ₹116 ₹13
क्लोसअप टूथपेस्ट (150 ग्राम) ₹145 ₹129 ₹16
पैराशूट हेयर ऑइल (100 ml) ₹63 ₹59 ₹4
डाबर आंवला ऑइल (90 ml) ₹55 ₹52 ₹3
बजाज आलमंड ऑइल (90 ml) ₹75 ₹70 ₹5

 

खाने-पीने की चीजें

सामान पहले अब  दोनों के बीच अंतर
पार्ले-जी बिस्किट ₹10 ₹9 ₹1
गुडडे बिस्किट ₹10 ₹9 ₹1
मैरी गोल्ड बिस्किट ₹10 ₹9 ₹1
रेड लेबल चाय पत्ती (250) ₹150 ₹135 ₹15
ताज महल चाय पत्ती (250) ₹200 ₹180 ₹20
ताजा चाय पत्ती (250) ₹50 ₹45 ₹5
ब्रू कॉफी (50g) ₹175 ₹156 ₹19
नेस्कैफे कॉफी (45g) ₹245 ₹220 ₹25
पेप्सी कोल्ड ड्रिंक (250ml) ₹20 ₹19 ₹1
कोका कोला कोल्ड ड्रिंक ₹20 ₹19 ₹1
फैंटा कोल्ड ड्रिंक (250ml) ₹20 ₹19 ₹1
मैगी नूडल्स (70g) ₹13 ₹12 ₹1
इप्पी नूडल्स (60g) ₹10 ₹9 ₹1
चिंग नूडल्स (60g) ₹15 ₹14 ₹1

खबरों का कहना है कि GST 2।0 के कारण कई चीजों की कीमत में भारी बदलाव देखने के लिए मिला है, जिसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलने वाला है। 22 सितंबर 2025 से साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, मंजन, रेजर एवं आफ्टर-शेव लोशन सहित कई चीजें सस्ती हो चुकी है। कंपनियों ने नई रेट लिस्ट भी पेश कर दी गई है। इससे कस्टमर को पुराने और नए रेट में फर्क आसानी से समझ आ पाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स