उत्तर कोरिया ने जापानी समुद्र की ओर दागीं 10 संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें

14 मार्च को उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं, जिससे जापान में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। जापान कोस्ट गार्ड और रक्षा मंत्रालय के अनुसार मिसाइलें करीब 1:30 बजे दागी गईं और जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) के बाहर समुद्र में गिरीं। टोक्यो स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इमरजेंसी अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा। अधिकारियों को विमानों, जहाजों और अन्य सैन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर कोरिया ने जापानी समुद्र की ओर दागीं 10 संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें

जापान और उत्तर कोरिया के बीच फिर तनाव बढ़ गया है।

Share:

Highlights

  • उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे जापान में अलर्ट जारी हुआ।
  • मिसाइलें जापान सागर क्षेत्र में EEZ के बाहर गिरी, किसी नुकसान की खबर नहीं।
  • लॉन्च ऐसे समय हुआ जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास जारी है।

जापान और उत्तर कोरिया के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। 14 मार्च, शनिवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जिसके बाद जापान में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद जापान ने अपनी क्राइसिस टीम को एक्टिव कर दिया है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" पर अपने अकाउंट के माध्यम से इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि लोग सावधान रहे। जापान के कोस्ट गार्ड और रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ये मिसाइल करीब 1.30 बजे लॉंच की गई थी।

शुरूआती जांच में पता चला है कि ये मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) के बाहर समुद्र में गिरी थी। राहत की बात ये है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिर भी प्रधानमंत्री सने ताकाइची के कार्यालय ने अधिकारियों से विमानों, जहाजों और अन्य सैन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने भी इस लॉन्च की पुष्टि की और बताया है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से कम से कम एक अज्ञात मिसाइल दागी है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास चल रहा है। उत्तर कोरिया अक्सर इस तरह के अभ्यासों का विरोध करता रहा है और इन्हें अपने खिलाफ युद्ध की तैयारी मानता है। माना जा रहा है कि यह मिसाइल परीक्षण उसी नाराजगी का नतीजा हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर पूर्वी एशिया में सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। यह घटना उत्तर कोरिया द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में किए गए सैन्य प्रदर्शनों की ही तरह है। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार 27 जनवरी को जापानी समुद्र की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जिनके बारे में भी आकलन किया गया था कि वे जापान के EEZ के बाहर ही गिरी थीं।

रिलेटेड टॉपिक्स